बॉलीवुड

"यहां पहुंचने में 23 साल लग...", Awarapan 2 की सफलता से गदगद हुईं Emraan Hashmi की पत्नी Parveen

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 सिनेमाघरों में शानदार कमाई कर रही है, जिसे देखकर एक्टर की पत्नी परवीन गदगद हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके खुशी मनाई है।

Image

"यहां पहुंचने में 23 साल लग...", Awarapan 2 की सफलता से गदगद हुईं Emraan Hashmi की पत्नी Parveen

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी एक वक्त हिट मशीन माने जाते थे। उनकी फिल्में रिलीज होते ही हिट हो जाती थीं और उन मूवीज के गाने दर्शकों की जुबान पर चढ़ जाते थे। दर्शकों के बीच में इमरान हाशमी को लेकर दीवानगी देखते ही बनती थी लेकिन कुछ सालों से उनके सितारे गर्दिश में थे। इमरान हाशमी की फिल्मों का अचानक से बॉक्स ऑफिस पर चलना बंद हो गया था और उन्हें लोगों ने फ्लॉप एक्टर घोषित कर दिया था। लम्बे वक्त से इमरान हाशमी बॉक्स ऑफिस पर वापसी करने की कोशिश कर रहे थे और आवारापन 2 (Awarapan 2) के साथ उनकी ये मेहनत सफल भी हो चुकी है। आवारापन 2 सिनेमाघरों में शानदार कमाई कर रही है और ट्रेड पंडितों को चौंका रही है। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Toxic हिट कराने के लिए Yash ने रखवाए बोल्ड सीन्स? आरोपों पर एक्टर ने तोड़ी चुप्पी

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की फिल्म की अपार सफलता देखकर उनके फैंस खुश हैं और खुशियां मना रहे हैं। फैंस के साथ-साथ इमरान हाशमी की पत्नी परवीन भी सातवें आसमान पर हैं। परवीन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए पति इमरान हाशमी की फिल्म की सफलता सेलीब्रेट की है और कहा है कि उन्होंने ये दिन देखने के लिए लम्बा इंतजार किया है। परवीन ने सोशल मीडिया पर जो पोस्ट किया है, वो इस वक्त इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: "जियाना पर कोई पाबंदी नहीं...", बेटी को दादा-दादी से नहीं मिलने देती Charu Asopa? एक्ट्रेस ने दिया जवाब

परवीन ने सोशल मीडिया पर लिखा है, "इमरान को यहां तक पहुंचने में 23 साल लग गए हैं। 23 सालों से वो धैर्य रखे हुए थे और उन्हें खुद पर भरोसा था। एक एक्टर की जिंदगी में ऐसे शुक्रवार भी आते हैं, जो मुस्कुराहट बिखेरते हैं और ऐसे शुक्रवार भी आते हैं जो दिल तोड़ देते हैं। इमरान लगातार काम करते रहे और आखिरकार एक अच्छा शुक्रवार उनकी किस्मत में आ गया।"

"मैंने इमरान को हर प्रोजेक्ट में जान डालते हुए देखा है और अब जब लोग उन्हें इतना प्यार दे रहे हैं और उन्हें पसंद कर रहे हैं तब भी वो ग्राउंडेड हैं। यही बात उन्हें अलग बनाती है।" बताते चलें कि फिल्म आवारापन 2 सिनेमाघरों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है और दर्शक इसके लिए अब भी एक्साइटेड हैं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में भी इसकी कमाई ऐसे ही जारी रहेगी।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article