बॉलीवुड

Govinda ने स्कूल के एनुअल डे में स्टेज पर लगाया 'UP वाला ठुमका', वीडियो वायरल होते ही लोग बोले- सब ठीक है?

Govinda Danced At School Annual Day: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर गोविंदा ने लोगों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। गोविंदा का हाल ही में एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक्टर गोविंदा स्कूल के एनुअल डे में स्टेज पर ठुमके लगाते दिखाई दिये।

Image

फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

Govinda Danced At School Annual Day: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर गोविंदा ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। गोविंदा बीते कई सालों से इंडस्ट्री में छाए हुए हैं। हालांकि कुछ वक्त से गोविंदा बड़े पर्दे से दूर हैं, लेकिन सुर्खियां बटोरने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। गोविंदा बीते कुछ दिनों से निजी जिंदगी के कारण भी चर्चा में बने हुए हैं। लेकिन इन सबसे इतर गोविंदा हाल ही में एक वीडियो के कारण लाइमलाइट में आ गए हैं। गोविंदा का ये वीडियो प्रतापगढ़ के एक स्कूल से जुड़ा है, जिसमें हीरो नंबर 1 स्टेज पर ठुमका लगाते दिखाई दिये। गोविंदा (Govinda) का ये वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लेकिन इस क्लिप को देख फैंस हैरान भी नजर आए।

गोविंदा (Govinda) अपने वायरल वीडियो में प्रतापगढ़ के एक स्कूल के एनुअल डे का हिस्सा बने। गोविंदा ने ब्लैक एंड व्हाइट आउटफिट पहनकर एनुअल डे में एंट्री की। उन्होंने वहां रहते हुए एनुअल डे में रहते हुए सबका प्रोत्साहन तो बढ़ाया ही। वहीं जब गोविंदा से डांस की फरमाइस की गई तो उन्होंने इसका मान रखते हुए जमकर स्टेज पर डांस किया। गोविंदा ने अपने पॉपुलर गाने 'मैं तो रस्ते से जा रहा था...' और 'यू पी वाला ठुमका' पर जमकर ठुमका लगाया। गोविंदा का वीडियो देखते ही देखते लाइमलाइट में आ गई। लेकिन कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने उनका वीडियो देख हैरानी भी जाहिर की।

गोविंदा (Govinda) का वायरल डांस वीडियो देख एक यूजर ने लिखा, "सबकुछ ठीक तो है ना?" दूसरे यूजर ने लिखा, "गोविंदा को ऐसे डांस करते देखना सच में दिल तोड़ने वाला है। ये वो गोविंदा नहीं है, जिन्हें हम देखते हुए बड़े हुए हैं।" तीसरे यूजर ने लिखा, "जिनकी एक झलक के लिए लोग तरसते थे, आज वो पब्लिक इवेंट में डांस कर रहे हैं।" चौथे यूजर ने हैरानी जाहिर करते हुए लिखा, "प्लीज कह दो कि ये असली गोविंदा नहीं हैं।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article