Ajay Devgn and Rohit Shetty's Golmaal 5: मशहूर निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी ने अपने जन्मदिन पर फिल्म 'गोलमाल 5' की बड़ी घोषणा की। 'गोलमाल अगेन' के लगभग 8 सालों के बाद रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) अपनी कॉमेडी फ्रेंचाइजी की 5वीं किस्त की शूटिंग शुरू कर चुके हैं। रोहित शेट्टी ने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर करते हुए 'गोलमाल' फ्रेंचाइजी के 5वें पार्ट की जर्नी के बारे में खुलासा किया। खास बात यह है कि अजय देवगन (Ajay Devgn) स्टारर इस मूवी में अक्षय कुमार की धांसू एंट्री हुई है। मीडिया में जो रिपोर्ट्स वायरल हो रही हैं उसके मुताबिक 'गोलमाल 5' में कोई रोमांटिक एंगल नहीं होने वाला है।
'गोलमाल 5' में नहीं होगा रोमांटिक एंगल
वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक 'गोलमाल 5' में बाकी फिल्मों की तरह कोई रोमांटिक एंगल नहीं होगा। इस मूवी में मेकर्स हीरो और हीरोइन के बीच कोई रोमांटिक फिल्माना नहीं चाहते हैं। बीते 4 पार्ट्स के साथ चले आ रहे इस ट्रेडिशन को अब मेकर्स 'गोलमाल 5' में तोड़ने वाले हैं। फैन्स भी इस खबर से थोड़े हैरान हैं। (इसे भी पढ़ें: SCOOP: 'मातृभूमि' के लिए Salman Khan के फैन्स का लंबा हुआ इंतजार, मई नहीं अब इस महीने में देगी दस्तक)
बताते चलें 'प्रियामणि' को निर्माताओं ने फिल्म 'गोलमाल 5' में कास्ट किया है लेकिन इस मूवी में अजय देवगन के साथ उनका कोई रोमांटिक एंगल नहीं होगा। हालांकि 'गोलमाल रिटर्न्स' और 'गोलमाल 3' में करीना कपूर खान के साथ अजय देवगन को पेयर किया गया था। इससे पहले अजय देवगन को रिमी सेन के साथ रोमांटिक जोड़ी के रूप में पेश किया गया था। बाद में 'गोलमाल अगेन' में परिणीति चोपड़ा ने मुख्य महिला कलाकार की भूमिका निभाई। (इसे भी पढ़ें: रजनीकांत की 'जेलर 2' में नहीं होगा Shah Rukh Khan का कैमियो, मेकर्स का है 'किंग' पर फोकस)
'गोलमाल 5' में हुई शर्मन जोशी की एंट्री
'गोलमाल 5' की बात करें तो इस मूवी में अजय देवगन के साथ अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े और कुणाल खेमू अहम रोल में दिखाई देंगे। इस फ्रेंचाइजी में शर्मन जोशी की भी वापसी हो रही है। इस कॉमेडी फिल्म में अक्षय को नेगेटिव रोल मिला है। मेकर्स ने अभी तक फिल्म की रिलीज डेट जारी नहीं की है।
