बॉलीवुड

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Latest Spoiler: सवि के लिए हर हद पार करेगी सई, क्या पाखी देगी अपनी सौतन का साथ?

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 5, 2022, 02:57 PM IST

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler alert 3rd november 2022: गुम है किसी के प्यार में मेकर्स कई सारे ट्विस्ट एक साथ लाने वाले हैं। अपकमिंग एपिसोड में सई और विराट एक- दूसरे के खिलाफ खड़े नजर आएंगे।

Image

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin (image: instagram)

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler alert 3rd november 2022: स्टार प्लस का शो गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) टीआरपी की लिस्ट में सबसे टॉप पर रहता है। नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा के शो को दर्शक बेहद पसंद करते हैं। शो में कई सारे ट्विस्ट और टर्न्स आने वाले हैं। सई की जिंदगी में इन दिनों उछल- पुथल चल रही है। सई अपनी बेटी सवि के साथ नागपुर छोड़ने का प्लान बनाती है। वहीं, विराट अपने बेटे विनायक की जीत की खुशी को सेलिब्रेट करने की प्लानिंग करता है। चौहाण हाउस में विनायक के लिए पार्टी रखी है।

पार्टी के दौरान पाखी विराट से अपने प्यार इजहार करने वाली है। वो विराट को बताना चाहती हैं कि उसे पाकर कितना खुश है। लेकिन जगताप पार्टी में आकर विराट को सवि की सच्चाई बता देगा। इस सच्चाई को जानने के बाद विराट सई से और नफरत करता है। इतना ही नहीं, विराट सई को सवि की किडनैपिंग के आरोप में जेल भेजगा।

सई सिखाएगी विराट को सबक

विराट सई को सवि की किडनैपिंग के आरोप में जेल भेजगा। जेल से बाहर आते ही सई सवि से मिलने की कोशिश करती हैं। वो आधीरात को चौहाण हाउस में घूसती हैं लेकिन विराट उसे पकड़ लेता है। सवि से मिलने के लिए सई पार कर देगी सभी हदें।

क्या पाखी देगी अपनी सौतन का साथ

जहां सभी लोग सई को गलत समझते हैं। वहीं, पाखी सई की मुश्किलों को समझती है और उसके लिए खुद को बेबस महसूस करती हैं। क्या विराट के खिलाफ जाकर पाखी देगी अपनी सौतन का साथ। सई की जिदंगी में आने वाला तूफान कौन सा मोड लेगा इसके लिए आपको थोड़ा इंतजार करना होगा।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article