बॉलीवुड

Gadar 2: पाकिस्तान के लोग भेजते हैं Sunny Deol को ईमेल, पड़ोसी देश जाने के सवाल पर मिला ये जवाब

Sunny Deol on Visiting Pakistan: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल ने पाकिस्तान के बारे में बात करते हुए कहा है कि उन्हें वहां के लोग खूब प्यार करते हैं। सनी देओल ने कहा है कि अगर उन्हें पाकिस्तान जाने का मौका मिलता है तो वो वहां जरूर जाएंगे। सनी देओल की गदर 2 जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Image

Gadar 2: पाकिस्तान के लोग भेजते हैं Sunny Deol को ईमेल, पड़ोसी देश जाने के सवाल पर मिला ये जवाब

KEY HIGHLIGHTS
  • सनी देओल ने कहा है कि पाकिस्तान के लोग उन्हें बहुत प्यार करते हैं
  • सनी देओल के अनुसार पाकिस्तान के लोग उन्हें ईमेल भेजकर प्यार जताते हैं
  • सनी देओल ने कहा है कि अगर कभी ऐसा मौका आता है कि पाकिस्तान जाना पड़ा तो वो जरूर जाएंगे

Sunny Deol on Visiting Pakistan: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल इन दिनों अपनी नई मूवी गदर 2 को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म गदर बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी, जिसके बाद से ही पूरी दुनिया सनी पाजी की फैन हो गई थी। फिल्म गदर में सनी देओल अपने प्यार की खातिर पाकिस्तान में घुस गए थे और वहां जाकर अपनी पत्नी को भारत लेकर आए थे। फिल्म गदर दर्शकों को इतनी पसंद आई थी कि हर किसी ने उनकी तारीफ की थी। फिल्म गदर की कहानी ऐसी थी कि हर कोई यह मानने लगा था कि सनी पाजी को पाकिस्तान से नफरत है लेकिन सच्चाई इसके बिल्कुल उलट है। सनी पाजी का कहना है कि पाकिस्तान के लोग उन्हें बहुत प्यार करते हैं। वहां के लोग उन्हें ईमेल के जरिए प्यार भेजते हैं।

सनी देओल ने मीडिया से बात करते हुए कहा है, 'पाकिस्तान के लोग मुझे बहुत प्यार करते हैं। अगर मुझे वहां जाने का मौका मिला तो मैं जरूर जाऊंगा। कुछ लोगों की वजह से दोनों देशों में गलतफहमियां हो जाती हैं लेकिन वहां के लोग मुझे ईमेल भेजते हैं। कई बार एयरपोर्ट पर लोग मुझे मिल जाते हैं और बहुत प्यार करते हैं। पाकिस्तान में मेरी फिल्में बहुत पसंद की जाती हैं।' सनी देओल गुरू नानक देव की 550वीं जयंती के मौके पर पाकिस्तान के करतारपुर कॉरिडोर का उद्घाटन करने के लिए भी गए थे।

सनी देओल जल्द ही अपनी गदर 2 लेकर दर्शकों के सामने होंगे। इस फिल्म का निर्देशन अनिल शर्मा ने किया है, जिन्होंने गदर बनाई थी। फिल्म गदर बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। अनिल शर्मा को उम्मीद है कि दर्शकों ने जैसे गदर को प्यार दिया था, वैसे ही गदर 2 भी सिनेमाघरों में हिट रहेगी। फिल्म गदर 2 में सनी पाजी के साथ अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा भी थे।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article