बॉलीवुड

क्या फातिमा सना शेख करने वाली हैं शादी, आमिर खान की बेटी आयरा ने दिया रिएक्शन

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 24, 2022, 05:34 PM IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस फातिमा सना शेख सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर दिया अपनी शादी का हिंट। इस पोस्ट पर आमिर खान की बेटी ने किया अपना रिएक्शन

Image

Fatima Sana Shaikh and Ira Khan (credit pic: instagram)

बॉलीवुड एक्ट्रेस फातिमा सना शेख (Fatima Sana Shaikh) अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। वो सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की है। इन फोटोज को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखी ऐसी बात, जिसे पढ़ने के बाद यूजर्स ने उन्हें बधाई दी। एक्ट्रेस फोटो में एथनिक आउटफिट में नजर आ रही है। एक्ट्रेस ने विंटेज कार के साथ अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं। इन फोटो को शेयर करते हुए लिखा, करना चाहिए या बंधन में नहीं बंधना चाहिए। एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर कई सेलेब्स ने कमेंट किया है। लेकिन सबका ध्यान आमिर खान की बेटी आयरा के रिएक्शन ने खींचा। आयरा ने इस पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए लव वाली इमोजी शेयर की है।

आयरा के पोस्ट पर यूजर्स ने कमेंट करते हुए पूछा कि क्या फातिमा शादी करने वाली हैं? इसके बाद से सोशल मीडिया यूजर्स दावा कर रहे हैं कि एक्ट्रेस जल्द शादी करने वाली है। हालांकि एक्ट्रेस ने इन खबरों पर कोई कमेंट नहीं किया। अगर आपको भी यूजर्स की बातें सुनकर ऐसा लग रहा है कि फातिमा शादी करने वाली है तो ऐसा नहीं है। वो इन तस्वीरों में अपने क्वॉट टॉप और रिंग फ्लॉन्ट कर रही हैं।

फातिमा ने शेयर की अपनी तस्वीरें

एक्ट्रेस ने आज तक अपने रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में बात नहीं की है। पिछले साल आमिर खान और किरण राव की शादी टूटने के बाद यूजर्स ने फातिमा सना शेख को खूब ट्रोल किया था। लोगों का कहना था कि फातिमा की वजह से दोनों की रिश्ते में दूरी आई है। फातिमा आमिर खान के परिवार के साथ अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं। एक्ट्रेस अक्सर आमिर खान के परिवार के साथ नजर आती है। आमिर की बेटी आयरा की शादी में भी फातिमा पहुंची थीं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article