बॉलीवुड

'120 बहादुर' के फ्लॉप होते ही 'Jee Le Zaraa' बनाएंगे Farhan Akhtar, सुलझ गया एक्टर्स की डेट्स का क्लैश

Farhan Akhtar Confirms Jee Le Zaraa: बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर निर्माता-निर्देशक और एक्टर फरहान अख्तर ने '120 बहादुर' को बॉक्स ऑफिस पर मिली असफलता के बाद अपने ड्रीम प्रोजेक्ट 'जी ले जरा' पर काम शुरू कर दिया है। फरहान ने बताया कि चीजें अब सुलझ गई हैं और फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू होगी।

Image

Pics Credit: Instagram

Farhan Akhtar Confirms Jee Le Zaraa: साल 2021 में फरहान अख्तर ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट 'जी ले जरा' की बड़ी घोषणा की थी। 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' बनाने के बाद फरहान अख्तर ने एक फीमेल ड्रिवेन रोड ट्रिप मूवी बनाने का फैसला किया था। बीते कुछ सालों से यह मूवी अटकी हुई थी। कई रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया था कि फिल्म 'जी ले जरा' की लीड एक्ट्रेसेस आलिया भट्ट, प्रियंका चोपड़ा और कैटरीना कैफ की डेट्स का काफी क्लैश हो रहा था। यह वजह थी कि फिल्म में लगातार देरी हो रही थी। अब फरहान अख्तर ने इस मूवी को लेकर एक बड़ा और अहम अपडेट शेयर किया है, जिसे जानकार फैन्स खुशी से झूम उठेंगे।

जानिए क्यों हुई 'जी ले जरा' में देरी...

डेक्कन क्रॉनिकल की रिपोर्ट के अनुसार फरहान अख्तर की यह मूवी अब बनने जा रही है। इस मूवी में आलिया भट्ट, प्रियंका चोपड़ा और कैटरीना कैफ अहम रोल में दिखाई देंगी। रिपोर्ट्स में बताया गया कि एक्ट्रेसेस की डेट्स का मिलना काफी मुश्किल हो रहा था। प्रियंका चोपड़ा के पास पहले से कई ग्लोबल प्रोजेक्ट्स थे। हालांकि प्रियंका ने इस मूवी के लिए डेट्स भी अरेंज कर ली थीं लेकिन परेशानी यह थी कि तीनों की डेट्स मैच नहीं हो रही थीं।

इतना ही नहीं आलिया भट्ट, प्रियंका चोपड़ा और कैटरीना कैफ के अपोजिट मेल एक्टर्स की कास्टिंग में भी काफी परेशान आई। मेकर्स हमेशा से ही तीनों एक्ट्रेसेस के अपोजिट टॉप एक्टर्स ही लेना चाहते थे। इस कारण फिल्म में बार-बार देरी हो रही थी।

जल्द शूटिंग होगी शुरू

पिछले कुछ सालों में आलिया, प्रियंका और कैटरीना की पर्सनल लाइफ में भी काफी बदलाव आए। कैटरीना कैफ ने इसी साल नवंबर में एक बेटे को जन्म दिया जबकि आलिया भट्ट की बेटी राहा का जन्म 2022 में हुआ। वहीं दूसरी ओर प्रियंका भी सरोगेसी के जरिए 2022 में बेटी मालती मैरी की मां बनीं। अब तीनों एक्ट्रेसेस सेटल हो गई हैं। फरहान अख्तर ने कन्फर्म कर दिया है कि वो जल्द ही 'जी ले जरा' की शूटिंग शुरू कर देंगे। इस मूवी के लिए एक्टर्स की डेट्स पाना बहुत मुश्किल था। अब चीजें ठीक हो गई हैं। बताते चलें फरहान अख्तर को हाल ही में रिलीज हुई फिल्म '120 बहादुर' में देखा गया, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article