बॉलीवुड

EXCLUSIVE: 'हेरा फेरी 3' में हुई कार्तिक आर्यन की एंट्री पर Suniel Shetty का बड़ा खुलासा, बोले 'कोई भी किसी को रिप्लेस...'

Suniel Shetty on Kartik Aaryan in Hera Pheri 3: काफी समय से ऐसी अफवाहें थी कि फिल्म 'हेरा फेरी 3' (Hera Pheri 3) में मेकर्स ने अक्षय कुमार को रिप्लेस कर कार्तिक आर्यन को अहम भूमिका के चुना है। अब इन खबरों पर सुनील शेट्टी ने बड़ा खुलासा किया है।

Image

Suniel Shetty on Kartik Aaryan in Hera Pheri 3

Suniel Shetty on Kartik Aaryan in Hera Pheri 3: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर सुनील शेत्त्टी अपने बयानों के चलते छाए हुए हैं। हाल ही में उन्होंने 'हेरा फेरी 3' (Hera Pheri 3) से परेश रावल के बाहर होने पर बताया था कि उनके बिता यह भी मूवी बन ही नहीं सकती है। सुनील शेट्टी ने यहां तक कहा था कि मेरे और अक्षय कुमार के बाहर होने पर तो 1% फिल्म बन भी जाए लेकिन बाबू भैया का बेहद अहम है। कुछ समय पहले ऐसी भी खबरें थी कि मेकर्स ने 'हेरा फेरी 3' में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की जगह कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) को लीड एक्टर के तौर पर लेने का फैसला किया है। इन खबरों की सच्चाई सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) ने जूम से बात करते हुए बताई है।

'हेरा फेरी 3' में कार्तिक आर्यन की एंट्री पर सुनील शेट्टी ने किया रिएक्ट

जूम के साथ बात करते हुए सुनील शेट्टी ने 'हेरा फेरी 3' में कार्तिक आर्यन के होने की खबरों पर कहा, 'कार्तिक आर्यन की एंट्री कभी भी राजू के किरदार में होने वाली नहीं थी। फिल्म में उन्हें एक नए किरदार के साथ लाया जा सकता था। इस समय अक्षय कुमार और फिरोज भाई के साथ सभी चीजें ठीक है। जिस तरह 'शोले' में जय-वीरू, बसंती-धन्नो को रिप्लेस नहीं कर सकता है, ऐसे ही इस फिल्म में भी किरदारों को रिप्लेस नहीं किया जा सकता। अब यह मूवी जल्द ही बनेगी।'

इसके बाद जब सुनील शेट्टी से पूछा गया कि फिल्म में अगर कार्तिक आर्यन होते तो क्या होता? अभिनेता ने कहा कि ऑडियंस का रिस्पॉन्स एकदम क्लियर होता कि देखेंगे ही नहीं! बताते चलें 'हेरा फेरी 3' का निर्देशन प्रियदर्शन करते दिखाई देंगे। फिल्म में अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी की एंट्री को कन्फर्म है लेकिन परेश रावल का हिस्सा होने की खबरें अभी भी लोगों को कंफ्यूज कर रही है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article