एजुकेशन

JSSC Field Worker Answer Key 2026: झारखंड एसएससी ने जारी की फील्ड वर्कर परीक्षा की आंसर की, ऐसे करें डाउनलोड

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने फील्ड वर्कर भर्ती परीक्षा 2026 की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी थी, वे अब अपने उत्तरों का मिलान करके संभावित अंक का अनुमान लगा सकते हैं।

Image

झारखंड एसएससी ने जारी की फील्ड वर्कर परीक्षा की आंसर की

JSSC Field Worker Answer Key 2026 OUT: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने फील्ड वर्कर भर्ती परीक्षा 2026 की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी थी, वे अब अपने उत्तरों का मिलान करके संभावित अंक का अनुमान लगा सकते हैं। आयोग ने आंसर-की अपनी आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जारी की है, जहां से इसे पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड किया जा सकता है। जानें इसे डाउनलोड करने का तरीका

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आंसर-की को ध्यान से देखें और यदि किसी उत्तर पर आपत्ति है, तो निर्धारित समय के अंदर आपत्ति दर्ज कराएं।

JSSC Field Worker Answer Key 2026 कैसे देखें?

  • झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा जारी फील्ड वर्कर भर्ती परीक्षा 2026 की आंसर की देखने के लिए jssc.jharkhand.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद होमपेज पर दिए गए "Answer Key" सेक्शन में जाएं और "JSSC Field Worker Answer Key 2026" लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक खुलते ही आंसर-की पीडीएफ स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • उम्मीदवार इसे डाउनलोड करके अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं।
  • इसका प्रिंटआउट लेना न भूलें।

कब तक कर सकते हैं आपत्ति

अगर किसी उम्मीदवार को आयोग द्वारा जारी किसी आंसर की पर संदेह है या वह उससे सहमत नहीं है, तो वह ऑनलाइन माध्यम से आपत्ति दर्ज करा सकता है। इसके लिए आयोग ने 11 अगस्त 2026 तक का समय दिया है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार न करें और समय रहते अपने प्रमाण के साथ आपत्ति दर्ज करा दें। तय समय सीमा समाप्त होने के बाद किसी भी प्रकार की आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।

कब आएगा रिजल्ट?

प्रोविजनल आंसर-की के खिलाफ यदि आपत्तियां उठाई जाती है, तो पहले आयोग उसकी जांच करेगा। यदि आपत्ति सही है तो आंसर की में बदलाव करके फाइनल आंसर की जारी की जाएगी, और इसी के आधार पर रिजल्ट जारी किया जाएगा। हालांकि, आयोग ने अभी रिजल्ट की तारीख का ऐलान नहीं किया है।

ये भी पढ़ें

उम्मीदवार नियमित रूप से JSSC की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें, ताकि आंसर-की, फाइनल रिजल्ट और भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी किसी भी नई सूचना की जानकारी समय पर मिल सके। साथ ही, अपने आवेदन और परीक्षा से जुड़े सभी दस्तावेज सुरक्षित रखें, ताकि आगे की प्रक्रिया में किसी तरह की परेशानी न हो।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article