स्पोर्ट्स

कौन हैं आशीष यादव, जिन्होंने नीरज चोपड़ा के बाद देश को दिलाया सम्मान

Neeraj Chopra And Ashish Yadav: 11 अप्रैल 2007 को जन्मे आशीष घरेलू सर्किट में उत्तर प्रदेश और आर्मी की तरफ से खेलते हैं। मार्च 2026 में पटियाला में हुए इंडियन ओपन थ्रो में उन्होंने आखिरी प्रयास में 74.49 मीटर फेंककर U-20 टाइटल जीता था। ये उनका पर्सनल बेस्ट भी है।

Image

आशीष यादव और नीरच चोपड़ा (फोटो साभार- AI Created)

Neeraj Chopra And Ashish Yadav: 19 साल के आशीष यादव ने भालाफेंक में सिल्वर जीतकर भारत को 2026 वर्ल्ड एथलेटिक्स U-20 चैम्पियनशिप का पहला मेडल दिला दिया। नीरज चोपड़ा के 2016 में गोल्ड के बाद अब 10 साल बाद भारत को फिर जूनियर वर्ल्ड में जेवलिन में पोडियम मिला है। उत्तर प्रदेश के रहने वाले आशीष ने फाइनल में तीसरे प्रयास में 74.09 मीटर का थ्रो किया और सिल्वर अपने नाम किया। इसी थ्रो से भारत का खाता भी खुला। इस इवेंट में भारत के दूसरे खिलाड़ी टी धरणीधरन 72.35 मीटर के साथ छठे स्थान पर रहे।

पटियाला से ओरेगन तक का सफर

11 अप्रैल 2007 को जन्मे आशीष घरेलू सर्किट में उत्तर प्रदेश और आर्मी की तरफ से खेलते हैं। मार्च 2026 में पटियाला में हुए इंडियन ओपन थ्रो में उन्होंने आखिरी प्रयास में 74.49 मीटर फेंककर U-20 टाइटल जीता था। ये उनका पर्सनल बेस्ट भी है। लुधियाना में इंडियन एथलेटिक्स सीरीज में उन्होंने 72.27 मीटर के साथ तीसरा स्थान लिया। इसके बाद तुमकुरु में नेशनल जूनियर में 73.12 मीटर के साथ सिल्वर जीता। ओरेगन में क्वालीफाइंग में 69.87 मीटर फेंककर फाइनल में पहुंचे और फिर फाइनल में 74.09 मीटर से सिल्वर पक्का किया। वो अपने बेस्ट से सिर्फ 40 सेमी पीछे रहे।

नीरज के बाद दूसरा नाम

आशीष अब नीरज चोपड़ा के बाद वर्ल्ड U-20 में जेवलिन मेडल जीतने वाले दूसरे भारतीय हैं। नीरज ने 2016 में पोलैंड में 86.48 मीटर के विश्व जूनियर रिकॉर्ड के साथ गोल्ड जीता था। वो रिकॉर्ड आज भी कायम है। ओरेगन में गोल्ड दक्षिण अफ्रीका के जान हेंड्रिक हेमैंस को मिला जिन्होंने 80.50 मीटर फेंका। कांस्य डोमिनिका के एडिसन जेम्स को 73.89 मीटर के साथ मिला।भारत के लिए दिन और भी बेहतर रहा। मोहम्मद अशफाक 400 मीटर फाइनल में 46.20 सेकेंड के साथ 8वें रहे। ऊंची कूद में पूजा सिंह ने 1.79 मीटर के साथ फाइनल में जगह बनाई। लंबी कूद में शाहनवाज खान और जितिन अर्जुन ने भी फाइनल में एंट्री ली।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article