Salman Khan movie Update: बॉलीवुड स्टार सलमान खान (Salman Khan) की एक से एक फिल्में रिलीज होने वाली हैं। इस लिस्ट में निर्देशक वामशी पेड्डिपल्ली की मूवी का नाम शामिल है। इस फिल्म में सलमान खान के साथ साउथ की स्टार एक्ट्रेस नयनतारा नजर आएंगी। इस बीच सलमान खान की फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। नई रिपोर्ट में ये बताया गया है कि फिल्म में दिग्गज एक्टर जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) की एंट्री हो गई है। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट में... (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-भारत में 6 नवंबर को नहीं रिलीज होगी Ranbir Kapoor की Ramayana)
जैकी श्रॉफ की हुई एंट्री
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, जैकी श्रॉफ को फिल्म में एक अहम किरदार के लिए साइन किया गया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने मुंबई में सलमान खान के साथ शूटिंग भी शुरू कर दी है। जैकी श्रॉफ का किरदार काफी दमदार और कहानी के लिए महत्वपूर्ण बताया जा रहा है। हालांकि, पहले खबरें थीं कि वह फिल्म में मुख्य विलेन का रोल निभा सकते हैं, लेकिन अब सामने आई जानकारी के अनुसार ऐसा नहीं है। रिपोर्ट के मुताबिक, जैकी श्रॉफ के किरदार में किसी तरह का नेगेटिव शेड नहीं होगा। उनका किरदार फिल्म की मुख्य कहानी से सीधे जुड़ा हुआ है और इसे फिल्म के महत्वपूर्ण हिस्सों में से एक बताया जा रहा है। ऐसे में जैकी श्रॉफ और सलमान खान को एक साथ पर्दे पर देखना दर्शकों के लिए काफी दिलचस्प होगा।
बता दें कि सलमान खान की इस फिल्म में कई कलाकार विलेन के किरदार में नजर आएंगे। रिपोर्ट के अनुसार, राहुल देव, अभिमन्यु सिंह और अरविंद स्वामी फिल्म में नकारात्मक भूमिकाएं निभाएंगे। बताया जा रहा है कि फिल्म के सभी विलेन के किरदारों की कास्टिंग पूरी हो चुकी है। फिल्म की कहानी कई खलनायकों के इर्द-गिर्द आगे बढ़ेगी। फिलहाल फिल्म की भारत में शूटिंग चल रही है, जो अगस्त के अंत तक जारी रहने की उम्मीद है। इसके बाद पूरी टीम यूरोप जाएगी, जहां फिल्म का एक छोटा शेड्यूल शूट किया जाएगा। इसके बाद फिल्म की शूटिंग पूरी होने की उम्मीद है। फिल्म का आधिकारिक नाम सामने नहीं आया है। मेकर्स इस बड़े एक्शन एंटरटेनर को ईद 2027 के मौके पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं।
