बॉलीवुड

Exclusive! Saif Ali Khan ने सर्जरी के बाद पहली बार दिया बयान, कहा- 'देवरा' में एक्शन करते वक्त..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jan 23, 2024, 02:45 PM IST

Saif Ali Khan Exclusive on Injury: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान को घुटने और कंधे में फ्रैक्चर हो गया था। जिसके बाद कोकिलाबेन अस्पताल में उनका ऑपरेशन किया गया है। अब सैफ ने पहली बार अपनी चोट पर बयान दिया है। आइए उनके एक्सक्लूसिव इंटरव्यू पर एक नजर डालते हैं।

Image

Exclusive! Saif Ali Khan on Injury

Saif Ali Khan Exclusive on Injury: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान को घुटने और कंधे में फ्रैक्चर होने की खबरें सामने आ रही थीं। जिसके बाद कोकिलाबेन अस्पताल में उनका ऑपरेशन किया गया है। अब सैफ ने पहली बार अपनी चोट पर बयान दिया है। सैफ अली खान ने टाइम्स नाउ को एक्सक्लूसिव एंटरव्यू में बताया है कि वह बीते काफी वक्त से भयानक दर्द से गुजर रहे थे, जिसके बाद अब आखिरकार उनकी सर्जरी पूरी हो गई है। सैफ ने बताया कि उन्हें घुटने और पीठ में फ्रैक्चर नहीं हुआ था मीडिया रिपोर्ट्स में काफी बढ़ा-चढ़ाकर बताया जा रहा है। सैफ ने अपनी चोट को लेकर भी काफी खुलासे किए हैं। सैफ ने कहा, 'मीडिया में काफी बढ़ा-चढ़ाकर बताया जा रहा था, मुझे सिर्फ ट्राइसेप्स में दिक्कत थी। जिसकी अब सर्जरी हो गई है।' सैफ अली खान के इस बयान पर एक नजर डालते हैं।

'देवरा के सेट पर लगी थी चोट'

सैफ अली खान ने इंटरव्यू में कहा, 'मुझे बीते काफी वक्त से दर्द हो रहा था, कभी ज्यादा, कभी कम और कभी असहनीय। जिसके बाद सर्जरी काफी जरूरी थी। देवरा के सेट पर एक एक्शन सीक्वल के दौरान मुझे काफी दर्द हुआ था। जिसके बाद सर्जरी और भी जरूरी हो गई थी।' बता दें कि सैफ अली खान, जूनियर NTR और जाह्नवी कपूर स्टारर देवरा: पार्ट 1 इसी साल 5 अप्रैल 2024 को रिलीज होने वाली है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article