बॉलीवुड

Exclusive: 'निशांची' में सुशांत सिंह राजपूत को कास्ट करना चाहते थे अनुराग कश्यप, AI फिल्म के विवाद पर भी तोड़ी चुप्पी

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 19, 2025, 10:48 AM IST

Anurag Kashyap Zoom Interview: फिल्म निशांची (Nishaanchi) के डायरेक्टर अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) का Zoom को दिया इंटरव्यू काफी चर्चा में बना हुआ है। इस इंटरव्यू के दौरान अनुराग कश्यप ने कई ऐसे खुलासे किए जिसने सबको हैरान कर दिया। अनुराग कश्यप ने फिल्म निशांची की कास्ट को लेकर कहा कि...

Image

Image Source: Zoom Youtube

Anurag Kashyap Zoom Interview: बॉलीवुड के बेबाक डायरेक्टर अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) ने इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म निशांची (Nishaanchi) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म निशांची आज ही यानी 19 सितंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई है। फिल्म निशांची को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। इसी बीच अनुराग कश्यप का Zoom को दिया इंटरव्यू चर्चा में आ गया है। इस इंटरव्यू के दौरान अनुराग कश्यप अपनी पर्सनल लाइफ के साथ-साथ फिल्मों और बयानों पर भी जवाब हुए नजर आए। तो चलिए जानते हैं अनुराग कश्यप ने इस इंटरव्यू के दौरान क्या-क्या खुलासे किए हैं।

अनुराग कश्यप ने AI फिल्म पर कही ये बात

अनुराग कश्यप ने अपकमिंग AI जनरेटेड फिल्म चिरंजीवी हनुमान - द एटर्नल की कड़ी निंदा की। उन्होंने प्रोड्यूसर विजय सुब्रमण्यम पर निशाना साधा और कहा कि ये फिल्म इंडियन सिनेमा के लिए खतरनाक भविष्य का संकेत है। कश्यप ने इसे इंडस्ट्री के पतन और ह्यूमन क्रिएटर्स के साथ धोखा बताया। उन्होंने सुब्रमण्यम पर आरोप लगाया कि वो आर्टिस्ट्स की एजेंसी चलाते हुए AI फिल्म बना रहे हैं, जो प्रॉफिट के लिए आर्टिस्ट्स को नजरअंदाज करना है। कश्यप ने आर्टिस्ट्स से ऐसे प्रोजेक्ट्स का सपोर्ट न करने की अपील की और सपोर्ट करने वालों को 'कमजोर और डरपोक' बताया।

सुशांत सिंह राजपूत को लेकर किया ये खुलासा

अनुराग कश्यप ने इस इंटरव्यू के दौरान दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि 'मैंने 2016 में निशांची लिखी। मैंने बहुत वेट किया क्योंकि मुझे सही लोगों के साथ बनाना था। मैंने एक स्टार के साथ बनाने की कोशिश की, लेकिन वो नहीं हुआ। फिर मैंने और वेट किया कुछ और लोगों से बात की।' वो इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत को लीड रोल में कास्ट करने की प्लानिंग कर रहे थे।

Abhay
अभय author

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजब... और देखें

End of Article