बॉलीवुड

Exclusive: 'शक्ति शालिनी' में Aneet Padda का नहीं होगा डबल रोल, निर्देशक Aditya Sarpotdar ने बताया सच

Aditya on Aneet's Double Role in Shakti Shalini: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनीत पड्डा (Aneet Padda) को लेकर खबरें आ रही थी कि 'शक्ति शालिनी' में उन्हें डबल रोल में देखा जाएगा। आइए जानते हैं इन खबरों की सच्चाई क्या है।

Image

शक्ति शालिनी में अनीता के दोहरे किरदार पर आदित्य (Pic Credit: Instagram)

Aditya on Aneet's Double Role in Shakti Shalini: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनीत पड्डा (Aneet Padda) को आने वाले दिनों में मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स (MHCU) के अगले चैप्टर 'शक्ति शालिनी' में अहम रोल अदा करते हुए देखा जाएगा। अनीत पड्डा काफी दिनों से फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की 'मुन्ज्या' और 'थामा' जैसी फिल्मों को बनाने के बाद अब आदित्य सरपोतदार (Aditya Sarpotdar) इसे डायरेक्ट कर रहे हैं। इस माइथोलॉजिकल हॉरर-थ्रिलर के पहले शेड्यूल के शुरू होने के बाद कई रिपोर्ट्स में बताया गया कि अनीत पड्डा फिल्म में डबल रोल प्ले करती नजर आएंगी। जूम से बात करते हुए आदित्य ने इन खबरों की असली सच्चाई बताई है।

'शक्ति शालिनी' में अनीत पड्डा का नहीं होगा डबल रोल

जूम के साथ बात करते हुए आदित्य सरपोतदार (Aditya Sarpotdar) ने कहा कि अनीत पड्डा का 'शक्ति शालिनी' में कोई डबल रोल नहीं है। उन्होंने फिल्म की कहानी और एक्ट्रेस के किरदार के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी। डायरेक्टर ने यह पुष्टि कर दी है कि फिल्म 'शक्ति शालिनी' में अनीत पड्डा डबल रोल में नजर नहीं आएंगी। इस मवी की शूटिंग फिलहाल मध्य प्रदेश में चल रही है। (इसे भी पढ़ें: 'धुरंधर से सबकी जली है...' वाला कमेंट जाकिर खान को पड़ा भारी, Siddharth Anand ने दिया मुंहतोड़ जवाब)

'शक्ति शालिनी' में अनीत पड्डा के साथ विनीत कुमार सिंह और विशाल जेठवा भी अहम रोल में दिखाई देंगे। बतौर लीड एक्ट्रेस अनीत पड्डा की यह दूसरी मूवी है। मेकर्स ने फिल्म 'सैयारा' की सफलता के बाद अनीत पड्डा को 'शक्ति शालिनी' में कास्ट किया है। (इसे भी पढ़ें: Shakti Shalini: दोहरी भूमिका निभाती दिखेंगी Aneet Padda !! मेकर्स ने की तगड़ी प्लानिंग)

'सैयारा' से मिली पहचान

अनीत पड्डा ने पहली बार फिल्म 'सैयारा' में बतौर लीड एक्ट्रेस काम किया था। इस मूवी में अनीत पड्डा के साथ अहान पांडे नजर आए थे। दोनों की केमिस्ट्री बड़े परदे पर फैन्स को इम्प्रेस करने में सफल रही। इस मूवी का निर्देशन मोहित सूरी ने किया था।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article