बॉलीवुड

ईशा देओल और भरत तख्तानी के तलाक से खुश नहीं थे धर्मेन्द्र, बेटी का घर बसाने के लिए दी थी ये सलाह

Dharmendra Give this Advice to Esha Deol: बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा देओल ने पिछले साल तलाक लिया था। उनके इस फैसले ने हर किसी को हैरान कर दिया था। हर कोई ये जानना चाहता था कि ऐसा क्या हुआ जो शादी टूट गई। जब एक्ट्रेस का तलाक हुआ तो उनके माता-पिता ने क्या सलाह दी थी, आइए आपको बताते हैं।

Image

Image Source: esha Deol Instagram

Dharmendra Give this Advice to Esha Deol: बॉलीवुड अभिनेत्री और धर्मेन्द्र-हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल( Esha Deol) ने पिछले साल अपनी शादी को खत्म कर दिया था। ईशा देओल ने 11 साल बाद अपने एक्स पति भरत तख्तानी( Bharat Takhtani) से तलाक ले लिया था। इस खबर ने हर किसी को हैरानी में डाल दिया था। हालांकि तलाक की वजह तो कपल ने किसी को नहीं बताई थी, फिर भी लोग जानना चाहते थे कि इस हंसी-खुशी वाली शादी के बीच ऐसा क्या हुआ। जब ईशा-भरत का तलाक हुआ तो धर्मेन्द्र ने अपनी बेटी का घर बचाना चाहते थे। उन्होंने ईशा और भरत को सलाह भी दी थी।

धर्मेन्द्र ने दी थी बेटी को ये सलाह

अभिनेता धर्मेन्द्र ने अपनी बेटी ईशा को कहा था कि तलाक लेने से पहले एक बार दोबारा सोच ले। वह चाहते थे कि उनके तलाक की वजह से बच्चे परेशान न हो, इसलिए धर्मेन्द्र ने ईशा को इस फैसले पर दोबारा सोचने के लिए कहा था। परिवार से जुड़े सूत्र ने ईशा और भरत के तलाक के फैसले पर खुलासा किया था कि दिग्गज अभिनेता धर्मेन्द्र अपनी बेटी के फैसले से नाराज़नहीं थे, लेकिन उनकाविश्वास था कि अलगाव का असर बच्चों पर पड़ता है। सूत्र ने आगे कहा, "वह वाकई दुखी हैं, और यही वजह है कि वह चाहते हैं कि वे अलग होने के बारे में दोबारा सोचें। ईशा और भरत की दो बेटियाँ हैं, राध्या और मिराया। वे अपने दादा-दादी, नाना-नानी और नानी, के बेहद करीब हैं। अलगाव का बच्चों पर बुरा असर पड़ता है और इसलिए धरम जी को लगता है कि अगर शादी बचाई जा सकती है, तो उन्हें ऐसा करना चाहिए।

बताते चले कि ईशा देओल( Esha Deol) और भरत तख्तानी( Bharat Takhtani) ने साल 2012 में शादी की थी। दोनों का ये रिश्ता 11 साल चला और कपल ने तलाक ले लिया। इस शादी से कपल को दो बेटियां हैं। तलाक की वजह का अभी तक पता नहीं चला है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article