बॉलीवुड

Entertainment News Today 7th April: सलमान खान ने खरीदी बुलेटप्रूफ गाड़ी, कंगना ने लगाई करण जौहर की क्लास

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 7, 2023, 02:28 PM IST

Entertainment News Today 7th April: एंटरटेनमेंट जगत के लिए आज का दिन काफी हल चल भरा रहा। सलमान ने अपनी फिल्म किसी का भाई किसी की जान का टीजर रिलीज कर दिया है। कंगना रनौत ने करण जौहर की सोशल मीडिया पर लगाई क्लास। आइए दिन भर की 5 बड़ी खबरों के बारे में जानते हैं।

Image

Entertainment News Today 7th April

Entertainment News Today 7th April: मनोरंजन जगत के लिए आज का दिन काफी हल चल भरा रहा। सलमान खान (Salman Khan) ने अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म किसी का भाई किसी की जान का टीजर रिलीज कर दिया है। इसके अलावा एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने करण जौहर (Karan Johar) की लगाई क्लास। कुशाल टंडन (Kushal Tandon) 6 साल बाद एकता कपूर के शो से टीवी पर वापसी कर रहे हैं। आइए दिन भर की 5 बड़ी खबरों के बारे में जानते हैं।

सलमान खान ने अपनी अपकमिंग फिल्म किसी का भाई किसी की जान की टीजर रिलीज कर दिया है। फिल्म के टीजर ने दर्शकों की उम्मीदों को बढ़ा दिया है। फिल्म का ट्रेलर 10 अप्रैल 2023 को रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म को फहाद समजी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म को सलमान खान ने प्रोड्यूस किया है। ये फिल्म ईद पर रिलीज होगी। किसी का भाई किसी की जान से शहनाज गिल और पलक तिवारी डेब्यू करे रहे हैं।

करण जौहर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो कहते हुए नजर आ रहे हैं कि मैं नहीं चाहता था कि अनुष्का रब ने बना दे जोड़ी में काम करें। मैं किसी दूसरी हीरोइन को कास्ट करना चाहता था। मैंने अनुष्का की बैंड बाजा बारात देखी। इस फिल्म के बाद मैंने अनुष्का से माफी मांगी थी। मैंने कहा कि मेरी वजह से तुम्हारा करियर बर्बाद हो जाता। इस वीडियो पर कंगना ने करण की क्लास लगाई।

सुपरस्टार सलमान खान को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद एक्टर को धमकी भरा ईमेल भेजा गया था। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने सलमान के घर के बाहर भी सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिस ने इस मामले में धमकी भेजने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। इस बीच सलमान ने नई बूलेटप्रूफ कार खरीद ली है। एक्टर ने Nissan Petrol luxury SUV खरीदी है।

एक्टर कुशाल टंडन 6 साल बाद एकता कपूर के नए शो से टीवी पर वापसी करेंगे। पहले खबर आ रही थी कुशाल बेकाबू में नजर आएंगे। लेकिन कुछ कारणों से बात नहीं बन पाई। एक्टर आखिरी बार बेहद में जेनिफर विगेंट के साथ दिखाई दिए थे। दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। बेहद 2 में कुशाल को शिविन नारांग ने रिप्लेस किया था। कुशाल को फैंस एक बार फिर टीवी पर देखने के लिए काफी एक्साइटेड है।

पारस छाबड़ा ने खरीदा नया घर

एक्टर पारस छाबड़ा ने आलीशान घर खरीदा है। एक्टर ने गृह प्रवेश की फोटो अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है। फोटो में एक्टर की मां नजर आ रही हैं। पारस इन दिनों अपने ब्रेकअप की खबर को लेकर सुर्खियों में थे। पारस और माहिरा पिछले 4 साल से एक- दूसरे को डेट कर रहे थे।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article