बॉलीवुड

Anushka Sharma का करियर बर्बाद करना चाहते थे Karan Johar, कंगना रनौत ने लगाई क्लास

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Apr 7, 2023, 11:16 AM IST

Kangana Ranaut on Karan Johar: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने एक बार फिर फिल्ममेकर करण जौहर (Karan Johar) पर हल्ला बोल दिया है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें करण जौहर ने इस बात को माना है कि वह अनुष्का शर्मा का करियर बर्बाद करना चाहते थे।

Image

Kangana Ranaut on Karan Johar

KEY HIGHLIGHTS
  • कंगना रनौत ने करण जौहर पर एक बार फिर हल्ला बोला।
  • करण जौहर, अनुष्का शर्मा का करियर बर्बाद करना चाहते थे।
  • विवेक अग्निहोत्रि ने भी करण जौहर पर हमला बोला है।

Kangana Ranaut on Karan Johar: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने एक बार फिर फिल्ममेकर करण जौहर (Karan Johar) पर हल्ला बोल दिया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें करण जौहर ने इस बात को माना है कि वह अनुष्का शर्मा का करियर बर्बाद करना चाहते थे। करण जौहर और अनुष्का शर्मा का यह पुराना वीडियो एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का है, जिसमे करण जौहर करते हैं कि उन्होंने कंगना के करियर को बर्बाद करने की पूरा प्लानिंग कर ली थी। उन्होंने एक्ट्रेस को 'रब ने बना दी जोड़ी' में साइन न करने के लिए भी कहा था। इस वीडियो के वायरल होते ही फैंस के साथ ही कई सेलेब्स का गुस्सा भी करण जौहर पर फूट गया है। फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्रि से लेकर एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी करण पर हमला बोल दिया है। आइए एक बार कंगना रनौत के बयान पर नजर डालते हैं।

अनुष्का को बर्बाद करना चाहते थे करण

करण जौहर ने वायरल 'रब बना दी जोड़ी' की कास्‍ट‍िंंग के बारे में बताते हुए कहा, 'मैं अनुष्का शर्मा का करियर पूरी तरह से खत्म करना चाहता था, क्योंकि जब आदित्य चोपड़ा ने मुझे उनकी फोटोज दिखाई थी तो मैंने कहा था कि नहीं नहीं आपको अनुष्का को साइन करने की जरूरत नहीं है।' हालांकि इसके बाद करण जौहर ने कहा, 'जब मैंने फिल्म बैंड बाजा बारात' में अनुष्का की परफॉर्मेंस देखी तो मुझे इस बात का दुख हुआ कि भला मैं क्या करने जाने वाला था।' जिसके बाद करण ने अनुष्का से माफी भी मांगी थी।

Kangana Ranaut on Karan Johar

Kangana Ranaut on Karan Johar

'बॉलीवुड के चाचा चौधरी बनते हैं ये लोग'

करण जौहर के इस वीडियो पर रिएक्ट करते हुए कंगना रनौत ने कहा, 'पता नहीं क्यों ये लोग बॉलीवुड के चाचा चौधरी बने फिर रहे हैं।' इसके साथ ही विवेक अग्निहोत्रि ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'ऐसे लोगों की वजह से ही इंडस्ट्री खतरे में है, जो किसी का करियर बनाने और बर्बाद करने की कोशिश करते हैं।'

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article