बॉलीवुड

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Trailer: ब्लॉकबास्टर साबित होगी सलमान खान की फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर मचाएगी तहलका

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Apr 7, 2023, 11:43 AM IST

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Trailer: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का इंतजार फैंस बड़ी बेसब्री से कर रहे हैं। फिल्म की ट्रेलर भी फिलहाल जारी नहीं किया गया है। उम्मीद है कि इसे 10 अप्रैल को जारी कर दिया जाएगा। आइए ट्रेलर के पहले रिव्यू पर एक नजर डालते हैं।

Image

Kisi Ka Bhai kisi ki Jaan Trailer Review

KEY HIGHLIGHTS
  • जल्द रिलीज होगा किसी का भाई किसी की जान का ट्रेलर।
  • सलमान खान की फिल्म 21 अप्रैल को रिलीज होने वाली है।
  • फिल्म में पूजा हेगड़े भी लीड रोल में मौजूद हैं।

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Trailer: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman K की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का इंतजार फैंस बड़ी बेसब्री से कर रहे हैं। फिल्म किसी का भाई किसी की जान का ट्रेलर भी फिलहाल जारी नहीं किया गया है। हालांकि उम्मीद जताई है कि इसे 10 अप्रैल को जारी कर दिया जाएगा। ट्रेलर के रिलीज से पहले ही इसका पहला रिव्यू सामने आ गया है। सलमान खान की आखिरी दो फिल्म 'अंतिम' और 'राधे' को फैंस के औसत रिव्यू ही मिले हैं। जिसके बाद अब उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म किसी का भाई किसी की जान के साथ सलमान खान बॉक्स ऑफिस पर दमदार वापसी करने वाले हैं। फिल्म को लेकर फैंस के बीच चिंता इस बात की है कि इसे फरहाद सामजी ने डायरेक्ट किया है। इस वजह से फैंस को समझ नहीं आ रहा कि मूवी से कितना एक्पेक्ट करना सही होगा। आइए किसी का भाई किसी की जान के ट्रेलर का पहले रिव्यू पर एक नजर डालते हैं।

दमदार होने वाली हैं फिल्म

ऑलवेस बॉलीवुड की एक रिपोर्ट के अनुसार, 'किसी का भाई किसी की जान का ट्रेलर जबरदस्त होने वाला है, इसमें मास और क्लास को सही तरह से यूज किया गया है। ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन, डायलॉग और कॉमेडी सीन मौजूद हैं। फिल्म कुछ मिलाकर एक ब्लॉकबास्टर साबित होने वाली है।' फिल्म के ट्रेलर का इंतजार अब जल्द ही समाप्त हो सकता है, बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार 10 अप्रैल को मूवी का ट्रेलर रिलीज कर दिया जाएगा।

एक साथ दिखेंगे सलमान और पूजा हेगड़े

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और पूजा हेगड़े पहली बार बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म में शहनाज गिल और पलक तिवारी भी अहम भुमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी हाइप बनी हुई है। किसी का भाई किसी की जान में राम चरण का कैमियो भी नजर आ सकता है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article