टीवी मसाला

Kushal Tondon: 6 साल बाद टीवी पर होगी दमदार वापसी, एकता कपूर के सीरियल में आएंगे नजर

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Apr 7, 2023, 10:14 AM IST

Kushal Tondon comeback: टीवी के मशहूर एक्टर कुशाल टंडन अब एक बार फिर छोटे पर दमदार वापसी करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। बिग बॉस फेम एक्टर जल्द ही एकता कपूर के नए टीवी सीरियल में नजरर आने वाले हैं। आखिरी बार कुशाल टीवी सीरियल 'बेहद' में नजर आए थे।

Image

Kushal Tondon in Ekta Kapoor TV Serial

KEY HIGHLIGHTS
  • टीवी पर दमदार वापसी करेंगे कुशाल टंडन।
  • एकता कपूर के टीवी सीरियल में आएंगे नजर।
  • आखिरी बार बेहद में दिखे थे कुशाल टंडन।

Kushal Tondon in Ekta Kapoor tv serial: टीवी के मशहूर एक्टर कुशाल टंडन (Kushal Tondon) अब एक बार फिर छोटे पर दमदार वापसी करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। बिग बॉस फेम एक्टर कुशाल जल्द ही प्रोड्यूसर एकता कपूर (Ekta Kapoor TV Serial) के नए टीवी सीरियल में नजर आने वाले हैं। कुशाल टीवी के एक जाने-माने चेहरे हैं। आखिरी बार लगभग 6 साल पहले कुशाल टीवी के मशहूर सीरियल 'बेहद' में नजर आए थे। टीवी सीरियल 'बेहद' में जेनिफर विंगेट के साथ कुशाल टंडल को जोड़ी को फैंस ने काफी पसंद किया था। युवाओं के बीच इस टीवी सीरियल को काफी लोकप्रियता हांसिल हुई थी। हालांकि बेहद के दूसरे सीजन में टीवी एक्टर शिविन नारंग ने कुशाल को रिप्लेस कर दिया था। 'बेहद' के बाद अभी तक कुशाल ने छोटे पर्दे से दूरी बनाई हुई थी। हालांकि अब खबर सामने आ रही है कि एक्टर जल्द ही एकता कपूर के टीवी सीरियल में लीड रोल की भुमिका अदा करने वाला है।

कुशाल टंडन को मिला एकता कपूर का साथ

टीवी एक्टर कुशाल टंडन को प्रोड्यूसर एकता कपूर का टीवी सीरियल ऑफर हुआ है, हमारे सहयोगी ई-टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार कुशाल को नाम इस शो के लिए फाइनल कर दिया गया है, हालांकि कुशाल से पहले इस रोल के लिए टीवी एक्टर मोहसिन खान का नाम भी चर्चा में बना हुआ था। शो के एक सूत्र ने ई टाइम्स को बताया, 'हमने आखिरकार कुशाल का नाम फाइनल कर लिया है। वो इस रोल के लिए बिलकुल बेस्ट च्वाइस थे।' कुशाल टंडन ने हाल में बताया था कि वह टीवी से दूरी नहीं बना रहे, जैसे ही कुछ अच्छा ऑफर होगा वह दोबारा काम करते नजर आएंगे।

बता दें कि कुशाल टंडल टीवी के मशहूर एक्टर्स की लिस्ट में शुमार हैं। वह टीवी सीरियल 'बेहद' से पहले 'बिग बॉस 7', 'नच बलिए 5', 'खतरों के खिलाड़ी 5' और 'एक हजारों में मेरी बहना है' में नजर आ चुके हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article