बॉलीवुड

Shubman Gill ने Sara Ali Khan संग रिलेशन पर लगाई पक्की मुहर, बोले 'सारा का सारा सच...'

Shubman Gill on his relationship with Sara: भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल ने एक टॉक शो पर अपने और सारा अली खान के रिश्ते पर बात करते हुए कहा है कि वो शायद एक्ट्रेस के साथ रिलेशनशिप में हैं। शुभमन गिल ने सवाल टालने की बहुत कोशिश की लेकिन उनका जवाब हाल-ए-दिल बयां कर गया।

Image

Shubman Gill ने Sara Ali Khan संग रिलेशन पर लगाई पक्की मुहर, बोले 'सारा का सारा सच...'

Shubman Gill on his relationship with Sara: बॉलीवुड अदाकारा सारा अली खान कुछ दिनों पहले भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ डिनर डेट पर स्पॉट हुई थीं, जिसके बाद से ही दोनों के अफेयर की खबरें उड़ रही हैं। लोगों का कहना है कि सारा अली खान और शुभमन गिल एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं लेकिन दुनिया से छुपा रहे हैं। हाल में क्रिकेटर शुभमन गिल प्रीति सिमोस और नीति सिमोस के टॉक शो दिल दीयां गल्ला पर गए थे, जहां उनसे सारा अली खान से जुड़े सवाल पूछे गए, जिनके जवाब शुभमन गिल ने कुछ इस अंदाज में दिए कि लोग मानने को मजबूर हो गए हैं कि वो और सारा रिलेशन में हैं।

शो पर शुभमन गिल से पूछा कि इस वक्त बॉलीवुड के सबसे फिट हीरोइन कौन है, तो क्रिकेटर ने कहा, "सारा अली खान।" इसके बाद शुभमन गिल से पूछ लिया कि क्या वो और सारा डेट कर रहे हैं, तो उन्होंने कहा, "शायद...।" इसके बाद एंकर कहां चुप रहने वाली थीं। दोनों ने शुभमन से कहा कि सारा का सारा सच कहो, जिसके बाद क्रिकेटर ने मजाकिया अंदाज में कहा, 'सारा दा सारा तो बोल दिया.... शायद और शायद नहीं।'

शुभमन गिल ने टाल दिया सवाल

शुभमन गिल ने जिस अंदाज में सारा अली खान से जुड़े सवालों का जवाब दिया है, उससे ऐसा लग रहा है कि उन्होंने बात टालने की कोशिश की है। हालांकि बीते कुछ वक्त में शुभमन गिल और सारा अली खान 2-3 बार साथ में दिखाई दे चुके हैं, ऐसे में ये तो नहीं ही कहा जा सकता है कि ये दोनों केवल दोस्त हैं। इनका रिश्ता दोस्ती से कुछ ज्यादा है, जिसको ये कब तक स्कीवारते हैं, यह देखना दिलचस्प रहेगा। अगर सारा अली खान के करियर की बात करें तो वो लगातार बेहतरीन परफॉर्मेंस देकर दर्शकों का दिल जीत रही हैं। सारा ने बहुत कम समय में ही खुद को एक सफल एक्ट्रेस के रूप में स्थापित कर लिया है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article