बॉलीवुड

Entertainment News: बेटी के संग इंडिया पहुंचीं प्रियंका, आदिपुरुष में माता सीता का पोस्टर देख भड़के यूजर्स

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 31, 2023, 05:36 PM IST

Entertainment News Of The Day: 31 मार्च का दिन सिनेमा जगत के लिए काफी हलचल भरा रहा। प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी मालती मैरी के साथ पहली बार इंडिया पहुंचीं। करण जौहर का शो कॉफी विद करण में नजर आएंगे ये सुपरस्टार। आइए जानते हैं दिन भर की बड़ी खबरों के बारे में।

Image

entertainment news (credit pic: social media)

Entertainment News Of The Day: 31 मार्च के दिन मनोरंजन जगत के लिए काफी हलचल भरा रहा। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपनी बेटी और पति के साथ इंडिया आईं। करण जौहर के पॉपुलर चैटिंग शो कॉफी विद करण में होंगे शाहरुख खान (Shahrukh Khan) शामिल। आदिपुरुष के नए पोस्टर पर फूटा यूजर्स का गुस्सा। उमर रियाज ने अपने और रश्मि देसाई के रिलेशनशिप पर बड़ा खुलासा किया है। आइए जानते हैं आज दिन भर की बड़ी खबरों के बारे में।

प्रियंका चोपड़ा को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के स्पॉट हुईं। एक्ट्रेस पहली बार अपनी बेटी के जन्म के बाद इंडिया आई है। प्रियंका और मालती की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। यूजर्स का कहना है कि एक्ट्रेस अपनी बहन परिणीति चोपड़ा की शादी के लिए इंडिया आई है। खबरों के मुताबिक परिणीति और आप नेता राघव चड्ढा जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

फिल्म मेकर करण जौहर अपने पॉपुलर चैटिंग शो कॉफी विद करण के आठवें सीजन के साथ वापसी कर सकते हैं। करण के इस नए सीजन के पहले गेस्ट का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, करण जौहर के शो में शाहरुख खान नजर आएंगे। एक्टर करण के शो पर 7 साल बाद एक फिर नजर आएंगे।

प्रभाष और कृति सेनन की फिल्म आदिपुरुष एक बार फिर विवादों में है। मेकर्स ने राम नवमी के मौके पर फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया था। पोस्टर में प्रभाष, कृति राम और सीता के रूप में नजर आए। सीता की मांग में सिंदूर न देखकर यूजर्स सोशल मीडिया पर भड़क गए। यूजर्स मेकर्स को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

नच बलिए 10 को जज करेंगे ये तीन डांस गुरु

स्टार प्लस के पॉपुलर डांस रियलिटी शो नच बलिए 10 को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। फैंस जानना चाहते हैं कि इस बार कौन- कौन सी जोड़ियां हिस्सा ले रही हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, नच बलिए को कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा, फराह खान और मलाइका अरोड़ा जज करेंगे। हालांकि अभी तक इस बात पर कोई कंफर्मेशन नहीं मिला है।

रश्मि देसाई पर उमर रियाज ने किया बड़ा खुलासा

उमर रियाज ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया है कि मैं और रश्मि एक - दूसरे को पसंद करते थे। लेकिन कभी हमने अपने दोस्ती को आगे नहीं बढ़ाया क्योंकि हम दोनों ही इस चीज के लिए तैयार नहीं थे।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article