बॉलीवुड

Koffee With Karan 8: करण जौहर के शो पर 7 साल बाद लौटेगा ये खान सुपरस्टार, जल्द करेगा शूटिंग

Shah Rukh Khan to return on KWK 8: लेटेस्ट बज के अनुसार करण जौहर (Karan Johar) जल्द ही अपने एंटरटेनिंग शो कॉफी विद करण के 8वें सीजन के साथ लौट सकते हैं। बताया जा रहा है कि कॉफी विद करण 8 (Koffee With Karan 8) के पहले एपिसोड पर बॉलीवुड के किंग खान नजर आएंगे। शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) सालों से करण जौहर के शो पर नहीं दिखे हैं।

Image

Koffee With Karan 8

Shah Rukh Khan to return on KWK 8: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान अपने दोस्त करण जौहर के एंटरटेनिंग शो कॉफी विद करण पर काफी लम्बे समय से नहीं दिखे हैं। एक वक्त था जब करण जौहर (Karan Johar) अपने शो का नया सीजन लेकर आते थे तब उसकी शुरुआत शाहरुख खान के साथ होती थी। शाहरुख खान के फैंस इस कारण काफी निराश थे कि करण जौहर उन्हें अपने शो पर लाने में असमर्थ रहे। हालांकि किंग खान के फैंस की ये निराशा अब मिटने जा रही है क्योंकि करण जौहर ने कॉफी विद करण के 8वें (Koffee With Karan 8) सीजन के लिए कमर कस ली है और इसकी शुरुआत शाहरुख खान के साथ होने जा रही है।

Koffee With Karan 8 पर गेस्ट के रूप में दिखेंगे शाहरुख खान

मीडिया में सामने आई रिपोर्ट्स की मानें तो पठान की सफलता के बाद करण जौहर किसी भी हालत में शाहरुख खान को कॉफी विद करण 8 पर लाना चाहते हैं। उन्होंने शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) से इस बारे में बात की है और किंग खान ने करण जौहर के लिए हरी झंडी दे दी है। शाहरुख खान साल 206 में आलिया भट्ट के साथ कॉफी विद करण पर आए थे। उस वक्त उनकी डियर जिंदगी रिलीज होने वाली थी। इसके बाद से किंग खान कॉफी विद करण पर नहीं आए हैं। हालांकि 7 सालों के बाद करण जौहर ने शाहरुख खान को अपने शो पर आने के लिए तैयार कर लिया है।

Koffee With Karan 8 के लिए काफी एक्साइटेड हैं Karan Johar

बॉलीवुड डायरेक्टर करण जौहर कॉफी विद करण के 8वें सीजन के लिए काफी एक्साइटेड हैं। करण जौहर कोशिश कर रहे हैं कि इस बार उनके शो पर ऐसे गेस्ट आएं, जिन्हें देशभर के सिनेमाप्रेमी सुनना चाहते हैं। शाहरुख खान के साथ-साथ करण जौहर साउथ स्टार यश और अल्लू अर्जुन को भी बुलाने की कोशिश कर रहे हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article