भारतीय संगीतकार एआर रहमान इन दिनों अपनी नई फिल्म रामायण की वजह से चर्चा में हैं, जिसमें उन्होंने म्यूजिक दिया है। रणबीर कपूर और यश स्टारर रामायण 2026 की बिगेस्ट मूवी है, जिसके म्यूजिक को लेकर लोगों के दिमाग में सवाल है। जब से इसके गाने आना शुरू हुए हैं, तब से ही लोग इनकी आलोचना कर रहे हैं और कह रहे हैं कि ये कनेक्ट नहीं हो रहे हैं। एआर रहमान ने फाइनली इन आलोचनाओं पर चुप्पी तोड़ी है और कहा है कि आप एक ही जगह नहीं रुक सकते हैं। आपको जिंदगी में नदी की तरह बहते रहना चाहिए। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Ahaan Pandey की Beparwah का 1st Poster OUT, रिलीज डेट का हुआ ऐलान
Ramayana म्यूजिक की आलोचना पर बोले AR Rahman
संगीतकार एआर रहमान ने रामायण में जो म्यूजिक दिया है, वो कुछ खास पसंद नहीं किया जा रहा है। एआर रहमान ने आलोचनाओं पर बात करते हुए कहा है, "हम लोगों ने बहुत मेहनत की है। फिल्म के म्यूजिक पर घंटों-घंटों बात हुई है, चीजें फिल्टर हुई हैं और सभी ने मिलकर आइडिएशन किया है। इतनी मेहनत करने के बाद हम में से किसी के पास फीडबैक के लिए एनर्जी नहीं बची है।" TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Prabhas की Fauzi पड़ी मुसीबत में? नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते ने मेकर्स पर लगाए बड़े आरोप
एआर रहमान ने बताया है कि वो तो ऑनलाइन फीडबैक पर इतना ध्यान नहीं देते हैं लेकिन उनका बेटा जरूर उन्हें कभी-कभी बता देता है कि लोग क्या कह रहे हैं, "मेरा बेटा मुझे बता देता है कि ऑनलाइन क्या बातें हो रही हैं। उसने बताया कि कुछ लोगों को रावण तांडव पहले पसंद नहीं आया था लेकिन अब वो इसे पसंद कर रहे हैं और मुझसे माफी भी मांग रहे हैं। मैंने उससे कहा है कि मैंने अपना काम कर दिया है। मुझे उम्मीद है कि मेरी मेहनत लोगों को पसंद आएगी और वो इसे सेलीब्रेट भी करेंगे।" एआर रहमान का जवाब बताता है कि उन्हें क्रिटिसिज्म से ज्यादा अपनी मेहनत पर विश्वास है।
