बॉलीवुड

EXCLUSIVE PICS: Priyanka Chopra मायकेवालों को पहली बार दिखाया बेटी का चेहरा

Priyanka shows daughter Malti Marie face: बॉलीवुड अदाकारा प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपने पति निक जोनस (Nick Jonas) और बेटी मालटी (Malti) के साथ इंडिया पहुंच गई हैं। प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालटी को पहली बार इंडियावालों से मिलवाया है। एयरपोर्ट पर मालटी की तस्वीरें चर्चा में बनी हुई हैं। आइए डालें देसी गर्ल की तस्वीरों पर नजर...

Image

EXCLUSIVE PICS: Priyanka Chopra मायकेवालों को पहली बार दिखाया बेटी का चेहरा

Priyanka shows daughter Malti Marie face: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा कुछ देर पहले ही अपने परिवार के साथ इंडिया पहुंची हैं। प्रियंका चोपड़ा ने इंडिया पहुंचते ही अपने पति निक जोनस और बेटी मालटी के साथ मीडिया को तस्वीरें दीं। यह पहला मौका है जब देसी गर्ल ने अपनी बेटी मालटी के साथ मीडियावालों को खुलकर तस्वीरें दी हैं। इससे पहले वो हमेशा से ही अपनी बेटी का चेहरा छुपाती रही हैं। मालटी (Malti) की तस्वीरें इस वक्त इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही हैं और लोग उस पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। लोगों का कहना है कि देसी गर्ल की बेटी मालटी देखने में बहुत ही प्यारी लग रही है। आप मालटी की लेटेस्ट फोटोज नीचे देख सकते हैं।

मौसी परिणीति की शादी के लिए भारत आई मालटी

ऐसा सुनने में आ रहा है कि प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपनी छोटी बहन परिणीति चोपड़ा (Parineetu Chopra) की शादी के लिए भारत लौटकर आई हैं। परिणीति चोपड़ा जल्द ही भारतीय राजनेता राघव चड्ढा से शादी रचाने वाली हैं। कुछ दिनों पहले ही ये दोनों एक साथ देखे गए, जिसके बाद से ही इनकी शादी की खबरें सामने आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा का रोका हो चुका है और अब ये दोनों घर बसाएंगे। देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस और बेटी मालटी के साथ इसी कारण भारत आई हैं।

Priyanka Chopra with daughter

Priyanka Chopra with daughter

Priyanka chopra with nick jonas

Priyanka chopra with nick jonas

प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालटी पर प्यार बरसा रहे हैं फैंस

जब से देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की बेटी की तस्वीरें एयरपोर्ट से सामने आई हैं, तब से ही लोग इस पर प्यार बरसा रहे हैं। लोग मालटी की तस्वीरें देखने के बाद खुश हो गए हैं। कई लोग मालटी को क्यूटेस्ट स्टारकिड का खिताब दे रहे हैं तो कई लोग उसे निक जोनस की टू-कॉपी बता रहे हैं। वैसे आपको मालटी की तस्वीरें कैसी लगी, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article