Adipurush Poster Controversy: बाहुबली स्टार प्रभाष (Prabhas) और बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) की अपकमिंग फिल्म आदिपुरुष (Adipurush) का नया पोस्टर बीते दिन रामनवमी के मौके पर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म के टीजर के बाद अब पोस्टर को लेकर भी नया बवाल खड़ा हो गया है। फैंस इस पोस्टर को देखकर मेकर्स की क्लास लगा रहे हैं। फिल्म के टीजर में पहले फिल्म में रावण और हनुमान जी के लुक को लेकर फैंस ने आपत्ति जताई थी। जिसके बाद अब पोस्टर में मां सीता का लुक भी सुर्खियों में आ गया है। फिल्म के इस नए पोस्टर को देखने के बाद एक बार फिर सोशल मीडिया यूजर्स का गुस्सा आदिपुरुष के मेकर्स पर फूट गया है। इस पोस्टर में मां सीता की मांग में सिंदूर नहीं नजर आ रहा है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर एक नई कॉन्ट्रोवर्सी ने जन्म ले लिया है। आइए एक बार इस पोस्टर पर नजर डालते हैं।
मां सीता की मांग से सिंदूर गायब
हिन्दू रीति रिवाजों में सुहागन महिला के लिए सिंदूर को काफी महत्वपूर्ण माना गया है। फिल्म आदिपुरुष, जिसे धार्मिक ग्रंथ रामायण पर बनाया जा रहा है। जिस वजह से फैंस ने मेकर्स से काफी उम्मीदें लगा रखी हैं। फिल्म के इस नए पोस्टर में मां सीता की मांग में सिंदूर नहीं नजर आ रहा है, जिसपर फैंस अपनी आपत्ति जता रहे हैं। बीते दिनों आदिपुरुष के टीजर रिलीज होने के बाद फिल्म काफी कॉन्ट्रोवर्सी में रही थी। सोशल मीडिया पर फिल्म को बॉयकोट करने का पूरा कैम्पेन भी चलाया गया था।
फिल्म आदिपुरुण के टीजर में रावण और हनुमान के लुक को मुगलों से तुलना की गई थी। यही वजह हैं कि फिल्म की रिलीज डेट को भी आगे खिसका दिया गया था। अब राम नवमी के अवसर पर आदिपुरुष का नया पोस्टर सोशल मीडिया पर रिलीज किया गया, जिसके तुरंत बाद अब एक और नई कॉन्ट्रोवर्सी खड़ी हो गई है। अब देखना होगा कि 16 जून 2023 को फिल्म की रिलीज से पहले ये कॉन्ट्रोवर्सी मूवी का पीछा छोड़ेगी या नहीं।
