बॉलीवुड

Entertainment News 30th April 2023: सलमान ने महिलाओं के ड्रीप नेकलाइन आउटफिट पहनने पर तोड़ी चुप्पी, अनुपमा-अनुज की रोमांटिक फोटो हुई वायरल

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 30, 2023, 03:00 PM IST

Entertainment News 30th April 2023: रविवार का दिन एंटरटेनमेंट जगत के लिए काफी अच्छा रहा। सलमान ने लड़कियों के डीप नेकलाइन ड्रेस पहनने पर तोड़ी चुप्पी। 25 साल बाद करण जौहर के साथ काम करेंगे भाईजान। अनुपमा और अनुज की रोमांटिक फोटो हुई वायरल। आइए दिन भर की 5 बड़ी खबरों के बारे में जानते हैं।

Image

entertainment news (credit pic : instagram)

Entertainment News 30th April 2023: आज का दिन एंटरटेनमेंट जगत के लिए काफी हलचल भरा रहा। सलमान खान (Salman Khan) जल्द करण जौहर (Karan Johar) के साथ फिल्म करेंगे। संजय लीला भंसाली के अपकमिंग प्रोजेक्ट इंशाअल्लाह में नजर आएंगे शाहरुख खान (Shahrukh Khan)। पलक तिवारी (Palak Tiwari) ने कहा था सलमान ने महिलाओं के लिए ड्रेस को लेकर रूल बनाया है। अब इस मामले में सलमान ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। आयशा सिंह ने अपने ऑनस्क्रीन पति के साथ फोटो शेयर की है। इसके अलावा अनुज और अनुपमा ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे हैं। आइए जानते हैं दिन भर की बड़ी खबरों के बारे में।

सलमान खान का फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2023 का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में सलमान खान इंशाअल्लाह के नाम पर संजय लीला भंसाली और आलिया भट्ट पर तंज कसते हैं। वीडियो में एक्टर बार -बार इंशाअल्लाह कहते हुए दिखाई देते हैं। सलमान की बात सुनकर संजय और आलिया अपना मुंह छिपाने लगाते हैं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल संजय लीला भंसाली ने साल 2019 में इस फिल्म का ऐलान किया था। लेकिन संजय और सलमान के बीच कुछ चीजों को लेकर बात नहीं बनी। उसके बाद इस प्रोजेक्ट को बंद कर दिया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक संजय ने इस प्रोजेक्ट के लिए सलमान की जगह शाहरुख खान को अप्रोच किया है।

पलक तिवारी ने अपने इंटरव्यू में कहा था कि सलमान ने लड़कियों के लिए सेट पर रूल बनाया था कि डीप नेकलाइन नहीं पहनेगी। अब सलमान खान ने इस बयान पर रिएक्शन दिया है। एक्टर ने कहा कि मुझे लगता है ये जो औरतों की बॉडी है वो बहुत प्रीसियस है। वो जितनी ढकी हुई होंगी मुझे लगता है उतना ही बेहतर है। एक्टर ने आगे कहा, आज कल का माहौल थोड़ा बदल गया है। ये महिलाओं के लिए नहीं है। ये आदमियों के लिए है। एक्टर का बयान सुर्खियों में है।

करण जौहर के साथ फिल्म करेंगे भाईजान

सलमान खान ने अपने इंटरव्यू में कहा कि वो जल्द करण जौहर के साथ फिल्म करेंगे। एक्टर ने बताया कि करण ने मुझे एक फिल्म ऑफर की है। मैं आदित्य के साथ भी फिल्म कर रहा हूं। 25 साल के बाद करण जौहर और सलमान खान साथ में काम करेंगे। हालांकि ये कौन सी फिल्म होगी एक्टर ने इसका खुलासा नहीं हुआ है।

गुम है किसी के प्यार में फेम एक्ट्रेस आयशा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर हर्षद अरोड़ा के साथ रोमांटिक फोटो शेयर की हैं। सई और सत्या की रोमांटिक फोटो ने तहलका मचा दिया है। फोटो में दोनों एक परफेक्ट कपल की तरह नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैंस इस फोटो पर लगातार रिएक्शन दे रहे हैं।

अनुपमा के अपकमिंग ट्रैक को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड है। शो के लीड कैरेक्टर अनुज और अनुपमा की रोमांटिक फोटो वायरल हो रही हैं। फैंस इस फोटो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। शो में अनुज ने साफ- साफ कह दिया है कि वो अपनी अनु के बिना नहीं रह सकता है और उसके पास जल्द वापस लौट रहा है। फैंस अनुज और अनुपमा के रियूनियन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article