टीवी मसाला

Anupama Spoiler: अनुपमा ने बा और वनराज को दिखाया आइना, शो में आएगा धमाकेदार ट्विस्ट

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 30, 2023, 12:26 PM IST

Anupama Spoiler: अनुपमा ने एक बार फिर शाह परिवार में एंट्री की है। अनुपमा ने घर में जाकर समर और डिंपल की शादी को लेकर घरवालों से कई सवाले पूछे। इस दौरान उसने वनराज और बा को दिखाया आइना। मेकर्स शो में धमाकेदार ट्विस्ट लेकर आने वाले हैं जिसे देखने के बाद दर्शक हैरान रह जाएंगे।

Image

anupama (credit pic: instagram)

Anupama Spoiler: स्टार प्लस के पॉपुलर शो अनुपमा में फैमिली ड्रामा चल रहा है। एक तरफ जहां अनुपमा अनुज को लेकर परेशान है तो दूसरी तरफ शाह परिवार में डिंपल और समर के बीच झगड़ा हो गया है। दोनों के बीच बात इतनी बढ़ जाती है कि शादी टूटने की नौबत आ जाती है। डिंपल गुस्से में अपनी शादी टूटने का गुस्सा अनुपमा पर निकालती है। अनुपमा डिंपल की बातें सुनकर शाह हाउस जाती हैं। वो घरवालों से कहती हैं कि आप लोग अनुज को लेकर क्यों लड़ रहे हैं। वनराज बताता है कि डिंपल चाहती हैं कि उसकी और समर की शादी में अनुज भी आए। लेकिन अनुज ने तुम्हारे साथ इतना गलत किया है कि हम नहीं चाहते हैं कि वो यहां आए।

अनुपमा कहती हैं कि मेरा साथ पूरी जिंदगी में सबसे ज्यादा गलत आपने किया है बा और इसके बाद आपके बेटे ने। तो क्या आप दोनों ने आइना देखना छोड़ दिया है। मैंने कब कहा कि अनुज ने मेरे साथ गलत किया है। अनुपमा समर से पूछती हैं कि तुम डिंपल की खुशी के लिए इतना भी नहीं कर सकते। अगर वो चाहती हैं कि अनुज इस शादी में आए तो गलत क्या है इसमें।

अनुपमा ने बा और वनराज को दिखाई औकात

समर कहता है कि अनुज ने आपकी दिल दुखाया है इसीलिए मैं नहीं चाहता हूं कि वो आए। अनुपमा शाह परिवार के सदस्यों से कहती हैं आप लोग डिंपल और समर की शादी पर ध्यान दीजिए। मेरे अनुज की चिंता मत करिए। दूसरी तरफ पाखी अनुज को समझाती है कि अनुपमा कितनी अकेली हो गई है। अनुज अनुपमा की तस्वीर देखकर बहुत इमोशनल हो जाता है। वो कहता है मैं अपनी अनु के बिना जीना तो छोड़ो मर भी नहीं सकता हूं। अनुज वनराज को फोन करता है और कहता है कि तुम समर और डिंपल की शादी की तैयारियां करो। मैं अनुपमा के पास वापस आ रहा हूं। अनुज की बात सुनकर बा और वनराज को झटका लगता है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article