सलमान खान (Salman Khan) अपनी फिल्म किसी का भाई किसी की जान (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में सलमान के साथ पूजा हेगड़े समेत कई स्टार्स नजर आए। किसी का भाई किसी की जान से एक्ट्रेस पलक तिवारी (Palak Tiwari) ने डेब्यू किया है। एक्ट्रेस ने अपने इंटरव्यू के दौरान बताया था कि सलमान ने अपने सेट पर ये रूल बनाया था कि लड़कियां नेकलाइन से नीचे की ड्रेस नहीं पहनेंगी। एक्ट्रेस के इस बयान के बाद जमकर बवाल मचा था। अब सलमान खान ने इस बात पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
सलमान ने कहा, मुझे लगता है ये जो औरतों की बॉडी हैं वो बहुत कीमती है। वो जितनी ढकी हुई होंगी मुझे लगता है उतना ही बेहतर है। एक्टर ने आगे कहा, आज कल का माहौल थोड़ा बदल गया है। ये महिलाओं के लिए नहीं है। ये आदमियों के लिए है।
महिलाओं के लिए ड्रेसिंग रूल पर सलमान ने दिया जवाब
आप जानते हैं कि आदमी औरतों को कैसे देखते हैं। वो आपकी बहन , मां और पत्नी हैं। वो मुझे पसंद नहीं है। मैं नहीं चाहता हूं कि उन्हें इन चीजों से गुजरना पड़े। एक्टर ने कहा कि स्क्रीन पर हम काम करते हैं और कोई भी हीरो अपनी हीरोइन को असहस महसूस नहीं होने देता है। पलक ने सलमान को अंतिम में असिस्ट किया था। एक्ट्रेस ने बताया कि सलमान सर सभी के साथ बहुत अच्छे हैं। उन्हें लोगों की परख है। वो समझ जाते हैं कि आप दिल से कर रहे हो या फिर बस दिखाने के लिए।
किसी का भाई किसी की जान से पलक और शहनाज गिल ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है। सलमान खान की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। फैंस को उम्मीद थी कि ये फिल्म सुपरहिट होगी। किसी का भाई किसी की जान ईद पर रिलीज हुई थी। ये फिल्म अभी तक 100 करोड़ रुपये भी नहीं कमा पाई है।
