68वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2023 (68th Filmfare Award 2023) की घोषणा कर दी गई है। एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) को गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्म फेयर अवॉर्ड मिला। गंगूबाई ने सबसे ज्यादा अवॉर्ड्स अपने नाम किए। इस शो को मनीष पॉल, आयुष्मान खुराना और सलमान खान (Salman Khan) ने होस्ट किया था। होस्टिंग के दौरान सलमान ने आलिया भट्ट और संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) पर तंज कसा। सोशल मीडिया पर सलमान का वीडियो वायरल हो रहा है।
वीडिया में गंगूबाई काठियावाड़ी के डायलॉग के लिए उत्कर्षिनी वशिष्ठ को स्टेज पर बुलाया गया। उत्कर्षिनी अवॉर्ड लेने स्टेज पर पहुंचीं तो उन्होंने आलिया भट्ट को शुक्रिया कहा। उन्होंने कहा कि मुझे आलिया के लिए भगवान का शुक्रिया अदा करना चाहिए। इस बात को सुनने के बाद सलमान कहते हैं इंशाअल्लाह। सलमान बार-बार इंशाअल्लाह कहते हैं। ये सुनने के बाद आलिया अपना मुंह छिपाने लगती हैं। सलमान इंशाअल्लाह कहकर संजय लीला भंसाली पर तंज कसते हैं। इस वीडियो पर यूजर्स लगातार रिएक्शन दे रहे हैं।
सलमान ने उड़ाया संजय- आलिया का मजाक
दरअसल साल 2019 में संजय लीला भंसाली ने सलमान के साथ इंशाअल्लाह प्रोजेक्ट की अनाउंसमेंट की थी। इस फिल्म में सलमाने के अपोजिट आलिया भट्ट को चुना गया था। 12 साल बाद संजय और सलमान साथ में किसी प्रोजेक्ट पर काम करने वाले थे। लेकिन दोनों के बीच क्रिएटिव डिफरेंस की वजह से इस प्रोजेक्ट को रोक दिया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक संजय इंशाअल्लाह पर दोबारा काम शुरू कर सकते हैं। इस फिल्म में सलमान की जगह अब शाहरुख खान को अप्रोच किया गया है।
आलिया और संजय लीला भंसाली ने साथ में गंगूबाई काठियावाड़ी में काम किया था। इसके बाद दोनों अब बैजू बावरा में नजर आएंगे। इस फिल्म में आलिया के साथ रणवीर सिंह लीड रोल में है। संजय लीला भंसाली इन दिनों अपने अपकमिंग वेबसीरीज हीरामंडी को लेकर चर्चा में है। निर्देशक ने कुछ समय पहले हीरामंडी का टीजर रिलीज किया था। टीजर में मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति रॉव हैदरी मुख्य भूमिका में हैं।
