Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein: एक- दूसरे के हुए सई-सत्या, आयशा सिंह ने पति संग शेयर की रोमांटिक तस्वीरें

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein: टीवी शो गुम है किसी के प्यार में सत्या और सई की शादी हो गई है। फैंस दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। सोशल मीडिया पर पिछले कई दिनों से सत्या और सई की तस्वीरें वायरल हो रही थी। अब शो की एक्ट्रेस आयशा सिंह ने अपने ऑन स्क्रीन पति के साथ अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं। फोटो में दोनों की जोड़ी बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

Authored by: प्रियंका झाUpdated Apr 30 2023, 14:05 IST
विराट को छोड़ सई ने कर ली है सत्या से शादीImage Credit : Ayesha singh instagram01 / 06

विराट को छोड़ सई ने कर ली है सत्या से शादी

गुम है किसी के प्यार में सई ने विराट को छोड़कर सत्या का हाथ थाम लिया है। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

एक- दूसरे के हुए सत्या- सईImage Credit : Ayesha singh instagram02 / 06

एक- दूसरे के हुए सत्या- सई

सत्या और सई शादी के बंधन में बंध गए हैं। वहीं, विराट मुंह ताकता रह गया। उसे बर्दाशत नहीं हो रहा है कि सई ने किसी और से शादी कर ली है।

सई ने फैंस को दिया अपडेटImage Credit : Ayesha singh instagram03 / 06

सई ने फैंस को दिया अपडेट

इन फोटो को शेयर करते हुए सई ने फैंस को बड़ा अपडेट दिया है। सई अब सत्या के साथ अपनी शादीशुदा जिंदगी शुरू करने वाली हैं।

सई ने शेयर की रोमांटिक फोटोImage Credit : Ayesha singh instagram04 / 06

सई ने शेयर की रोमांटिक फोटो

सई ने सत्या के साथ रोमांटिक फोटो शेयर की हैं। लाल जोड़े में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं। दोनों ट्विनिंग आउटफिट में नजर आए।

रोमांटिक फोटो हुई वायरलImage Credit : Ayesha singh instagram05 / 06

रोमांटिक फोटो हुई वायरल

सत्या और सई की रोमांटिक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस फोटो में दोनों एक- दूसरे में खोए हुए नजर आ रहे हैं।

परफेक्ट कपल ने खींचा ध्यानImage Credit : Ayesha singh instagram06 / 06

परफेक्ट कपल ने खींचा ध्यान

सई और सत्या ने दिया परफेक्ट कपल वाइब। फैंस इस रोमांटिक फोटोशूट पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!