Ponniyin Selvan 2 Box Office Collection Day 1: ऐश्वर्या राय (Aishwary Rai) की फिल्म पोन्नियिन सेल्वन 2 कल यानी शुक्रवार को रिलीज हो गई है। मणिरत्नम (Maniratnam) के डायरेक्शन में बनी फिल्म पोन्नियिन सेल्वन 2 (
सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, पोन्नियिन सेल्वन ने पहले ही दिन 32 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्न ने तामिलनाडू में सबसे ज्यादा बिजनसे किया है। हिंदी बेल्ट में भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। पोन्नियिन सेल्वन इस साल की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन सकती है। फिल्म ने विजय की वैरशु को भी पीछे छोड़ दिया है।
पीएस 2 ने बॉक्स ऑफिस पर की बंंपर ओपनिंग
फिल्म का पहला पार्ट कल्कि कृष्णामूर्ति के उपन्यास पर बनी है। पीएस -1 साल 2022 के सितंबर महीने में रिलीज हुई। पीएस -1 ने वर्ल्ड वाइड 500 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था। मणिरत्नम की फिल्में अपनी भव्यता के लिए जानी जाती हैं। उनकी गिनती इंडस्ट्री के पॉपुलर डायरेक्टर्स में से एक होती हैं। मणिरत्नम अपन किरदारों के जरिए दर्शकों को एक अलग दुनिया में ले जाते हैं। पोन्नियिन सेल्वन में चोला पीरियड की कहानी को दिखाया गया है। पीएस -1 के बाद फैंस इसके दूसरे पार्ट का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे।
फिल्म के दूसरे पार्ट को भी क्रिटिक्स से अच्छे रिव्यूज मिले हैं। मेकर्स को उम्मीद है कि पीएस- 2 बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड्स को तोड़ेगी। इस मेगा बजट फिल्म को तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी भाषा में रिलीज किया गया है। फिल्म में चियान विक्रम, कार्थी, ऐश्वर्या राय, तृषा, शोभिता धूलिपाल सहित कई कलाकार हैं।
