बॉलीवुड

KKBKKJ Collection 8th Day: बॉक्स ऑफिस पर सलमान की किसी का भाई किसी की जान हुई फुस्स, जानें कमाए कितने करोड़

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 29, 2023, 10:47 AM IST

Kisi Ka Bhai Kisi Ki jaan Box Office Collection Day 8: सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान बॉक्स ऑफिस पर फुस्स साबित हुई। मेकर्स को उम्मीद थी कि ये फिल्म ब्लॉकबस्टर हिट साबित होगी। आइए जानते हैं फिल्म ने आठवें दिन कितने करोड़ का बिजनेस किया।

Image

kisi ka bhai kisi ki jaan box office collection (credit pic: instagram)

Kisi Ka Bhai Kisi Ki jaan Box Office Collection Day 8: सलमान खान (Salman Khan) की मोस्ट अवेटेड फिल्म किसी का भाई किसी की जान ईद पर रिलीज हुई थी। सलमान और पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) की फिल्म ने पहले दिन ठीक- ठाक कमाई की थी। फिल्म को दर्शकों का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला था। मेकर्स को उम्मीद थी कि किसी का भाई किसी की जान बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस करेगी। लेकिन फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। फिल्म को रिलीज हुई 8 दिन हो गए हैं और अभी तक 100 करोड़ रुपये का आकंड़ा पार नहीं कर पाई है।

रिलीज के आठवें दिन यानी शुक्रवार की कमाई के आकड़े सामने आ गए हैं। सलमान की फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर ऑडियंस नसीब नहीं हो रही है। कल ऐश्वर्या राय की फिल्म पोन्नियन सेल्वन -2 भी रिलीज हुई है। पोन्नियन सेल्वन से सलमान की फिल्म को कड़ी टक्कर मिली।

8 वें दिन कमाए महज इतने करोड़ रुपये

किसी का भाई किसी की जान ने 7वें दिन 3.5 करोड़ का बिजनेस किया था और 8वें दिन मात्र 2 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। कुल मिलाकर सलमान की फिल्म ने अभी तक 92.15 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। ट्रेंड एनालिस्ट के अनुसार, सलमान खान की फिल्म को वीकेंड का फायदा मिल सकता है। मेकर्स की निगाहें शनिवार और रविवार के कलेक्शन पर टिकी है। इस वीकेंड पर सलमान की फिल्म 100 करोड़ का आकड़ा पार कर पाती है या नहीं। ये देखना दिलचस्प होगा।

सलमान खान के अलावा फिल्म में पूजा हेगड़े, शहनाज गिल, जस्सी गिल, राघव जुयाल, वेकटेंश, जगपति बाबू समेत कई स्टार्स मौजूद हैं। ये मल्टी स्टार फिल्म पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई है। इस फिल्म को फहाद समजी ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म से 4 साल बाद भाईजान ने पर्दे पर वापसी की थी। अब दर्शकों को उनकी अपकमिंग फिल्म टाइगर 3 का इंतजार है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article