Adipurush New Poster: आदिपुरुष (Adipurush) को लेकर दर्शकों के बीच में जबरदस्त बज बना हुआ है। फिल्म मेकर ओम राउत (Om Raut) ने अपनी अपकमिंग फिल्म का नया मोशन पोस्ट शेयर किया है। मेकर्स ने सीता नवमी के मौके पर माता जानकी के अवतार में कृति सेनन (Kriti Sanon) का लुक शेयर किया है। पोस्टर के बैकग्राउंड में राम सिया राम की धुन सुनाई दे रही है। नए पोस्टर को देखने के बाद फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है।
मोशन पोस्टर में कृति सेनन की आंखों से आंसू बेहते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक्ट्रेस ने माथे पर बिंदी, मांग में सिंदूर लगाया गया है। माता सीता रोल में एक्ट्रेस की सादगी ने लोगों का दिल जीत लिया है। सोशल मीडिया पर माता सीता का मोशन पोस्टर वायरल हो रहा है।
कृति सेनन बनीं माता सीता
कृति सेनन माता सीता के रूप में पवित्रता, दिव्यता और साहस का प्रतिवनिधित्व करती हैं। राम सिया राम की मधुर धुन सुनकर दर्शक काफी खुश हो गए। कृति के पोस्ट पर फैंस लगातार रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, माता सीता के रोल को कृति ने अच्छे से निभाया होगा। दूसरे यूजर ने लिखा, आपकी सादगी ने जीत लिया। तीसरे यूजर ने लिखा, माता सीता की वाइब। फैंस एक्ट्रेस को उनकी अपकमिंग फिल्म के बधाई दे रहे हैं। इससे पहले मेकर्स ने राम नवमी पर प्रभास का लुक शेयर किया था।
फिल्म में राम- सीता के अटूट प्रेम को दिखाया गया है। रामायण की कहानी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड है। इस फिल्म के रिलीज का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं। आदिपुरुष इस साल 16 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में कृति सेनन, प्रभास, सनी सिंह और सैफ अली खान लीड रोल में है। फिल्म में प्रभास भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं। कृति सेनन माता सीता के रोल में दिखाई देंगी। सैफ अली खान रावण के रोल में नजर आएंगे।
