Khatron Ke Khiladi 13: कलर्स टीवी का मोस्ट पॉपुलर स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 13 को लेकर बज बना हुआ है। ये शो ऑन एयर होने से पहले ही चर्चा में बना हुआ है। मेकर्स इस शो के लिए अलग-अलग कंटेस्टेंट्स को अप्रोच कर रहे हैं। खतरों के खिलाड़ी 13 के लिए एक्टर शीजान खान (Sheezan Khan) को अप्रोच किया गया है। अगर एक्टर इस शो का हिस्सा बनते हैं तो अलीबाबा: दास्ताने काबूल से रिप्लेस होने के बाद पहली बार टीवी पर दिखाई देंगे। शो से जुड़े सूत्र ने ईटाइम्स को बताया कि मेकर्स शीजान खान से शो को लेकर बात कर रहे हैं। अगर सबकुछ ठीक रहा तो एक्टर इस शो का हिस्सा होंगे।
शीजान ने कोर्ट में देश से बाहर यात्रा करने की याचिका दायर की है जिसकी सुनवाई कल होने वाली है। हालांकि इस बारे में शीजान और उनके वकील ने कुछ भी कहने से मना कर दिया है।
खतरों के खिलाड़ी में नजर आएंगे शीजान
शीजान खान तब चर्चा में आए थे जब उनकी को स्टार और गर्लफ्रेंड तुनीषा शर्मा ने सुसाइड कर लिया था। तुनीषा की मां ने शीजान पर आरोप लगाया था कि उसकी वजह से उनकी बेटी ने आत्महत्या की थी। एक्ट्रेस की मां ने शीजान के खिलाफ कोर्ट केस भी दर्ज करवाया था। इस केस की वजह से शीजान को करीब डेढ महीने जेल में रहना पड़ा था।
शीजान को कोर्ट से तुनीषा सुसाइड केस में जमानत मिली हुई है। एक्टर इस देश को छोड़कर कहीं भी नहीं जा सकते हैं। इस केस की वजह से शीजान को इस शो से बाहर कर दिया गया था। मेकर्स ने अलीबाबा की कहानी को नए लीड कैरेक्टर्स के साथ फिर से शुरू किया है। अलीबाबा के दूसरे सीजन में अभिषेक निगम, पूजा बनर्जी लीड रोल में हैं। खतरों के खिलाड़ी 13 में शिव ठाकरे, नायरा बनर्जी, अंजुम फकीह, रुही चतुर्वेदी, अंजलि आनंद और अरिजीत तनेजा का नाम शामिल हैं।
