बॉलीवुड

Entertainment News 13th May 2023: परिणीति- राघव की सगाई में पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, पापोन हुए अस्पताल में भर्ती

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated May 13, 2023, 03:09 PM IST

Entertainment News 13th May 2023: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई में प्रियंका चोपड़ा पहुंच चुकी हैं। सिंगर पापोन मुंबई के धीरुभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती हैं। सिंगर ने खुद इसके बारे में जानकारी दी है। आइए बिना देक किए दिन भर की बड़ी खबरों के बारे में जानते हैं।

Image

entertainment news (credit pic: instagram)

Entertainment News 13th May 2023: एंटरटेनमेंट जगत के लिए आज का दिन काफी हलचल भरा रहा। परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा (Raghav chadha) की सगाई में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) पहुंचीं। अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म सिंघम अगेन सितंबर महीने में फ्लोर पर आएदी। सिंगर पापोन (Papon) मुंबई अस्पताल में भर्ती है। तारक मेहता फेम एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री ने मंदार चंदवाडकर को असित मोदी का साथ देने के लिए खड़ी- खोटी सुनाई। अनुपमा में अपरा मेहता की एक्टिंग ने जीता फैंस का दिल। आइए दिन भर की बड़ी खबरों के बारे में जानते हैं।

परिणीती और राघव आज सगाई करने वाले हैं। परिणीति और राघव के सगाई फंक्शन में कई सितारें और राजनेता नजर आने वाले हैं। परिणीति की सगाई में प्रियंका चोपड़ा भी पहुंची हैं। एक्ट्रेस सुबह- सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई थी। प्रियंका चोपड़ा का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। कपल की सगाई में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शामिल होने वाले हैं। इसके अलावा कपल की सगाई में मनीष मल्होत्रा, करण जौहर, अर्जुन कपूर, सानिया मिर्जा, फराह खान और रणवीर सिंह शामिल होने वाले हैं।

अजय देवगन की सिंघम अगेन पर होगा काम शुरू

अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन जल्द सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म इस साल सितंबर महीने में फिल्म पर काम शुरू हो जाएगा। सिंघम अगेन में अजय देवगन के साथ करीना कपूर लीड रोल में नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग वासी के बाद शुरू होगी। सिंघम अगेन में दीपिका पादुकोण भी कैमियो रोल में दिखाई देंगी। सिंघम अगेन में रोहित शेट्टी और अजय की जोड़ी धमाल मचाने के लिए तैयार है।

सिंगर पापोन हुए अस्पताल में भर्ती

मशहूर सिंगर पापोन मुंबई के धीरुभाई अस्पताल में भर्ती है। सिंगर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसके बारे में जानकारी दी। सिंगर ने खुद बताया कि उनकी तबीयत कैसी है। पापोन ने अपने बेटे के साथ फोटो शेयर करते हुए इमोशनल पोस्ट लिखा। सिंगर ने बताया कि मेरे 13 साल के छोटे बेटे ने रातभर अटेंडेंट की तरह मेरा ख्याल रखा। ये मेरे लिए बहुत ही भावुक पल था। हालांकि सिंगर ने ये नहीं बताया कि वो अस्पताल में क्यों भर्ती थे।

जेनिफर मिस्त्री ने मंदार चंदवाडकर की लगाई क्लास

तारक मेहता फेम एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री ने प्रोड्यूसर असित मोदी के खिलाफ यौन शोषण का केस किया है। इस पर तारक मेहता के भिड़े यानी मंदार चंदवाडकर ने रिएक्ट करते हुए कहा कि शो पर इस तरह का माहौल नहीं है। अगर ऐसा होता तो इतने सालों तक ये शो नहीं चलता। मुझे नहीं पता कि जेनिफर ने ऐसे आरोप क्यों लगाए है। जेनिफर ने कहा कि वो एक पुरुष हैं और उसके नाते हुए वो क्या ही कहेगा। एक्टर वो सब करेंगे जो असित मोदी उन्हें करने को कहेंगे।

अनुपमा में अपरा मेहता की एंट्री से खुश हुए दर्शक

अनुपमा में अपरा मेहता की एंट्री से दर्शक बेहद खुश है। उन्होंने अपने शानदार रोल से लोगों का दिल जीत लिया। अपरा शो में डांस गुरु मालती देवी का किरदार निभा रही हैं। अनुपमा और मालती की पहली मुलाकात हो चुकी है। मालती का सख्त रवैया देखकर अनुपमा काफी घबरा जाती है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article