बॉलीवुड

Parineeti Chopra and Raghav Chadha Engagement: सगाई में रौनक बढ़ाएंगी प्रियंका चोपड़ा, दिल्ली एयरपोर्ट पर हुईं स्पॉट

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated May 13, 2023, 10:42 AM IST

Parineeti Chopra and Raghav Chadha Engagement: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई आज होगी। सगाई फंक्शन में मेहमानों का आना शुरू हो गया है। परिणीति की सगाई में धमाल मचाने के लिए प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) भी पहुंच चुकी हैं। एक्ट्रेस हाल ही में दिल्ली एयरपोर्ट पर नजर आईं।

Image

Priyanka chopra delhi (credit pic: instagram)

Parineeti Chopra and Raghav Chadha Engagement: परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा (Raghav Chadha) आज दिल्ली में सगाई में करने वाले हैं। सगाई की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। परिणीति और राघव के घर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। कपल के सगाई फंक्शन में पहुंचने के लिए मेहमानों का आना शुरू हो गया है। अपनी छोटी बहन परिणीति की सगाई में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) भी पहुंची हैं। एक्ट्रेस को दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। एक्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में एक्ट्रेस पैपराजी को नमस्ते करते दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस इसके बाद गाड़ी में बैठ जाती हैं। एक्ट्रेस ब्राउन कलर की हुडी में नजर आई। प्रियंका कैजुअल लुक में काफी खूबसूरत लग रही हैं। प्रियंका एयरपोर्ट पर अकेले नजर आईं। एक्ट्रेस के साथ उनकी बेटी मालती और पति निक जोनस नहीं नजर आए।

दिल्ली पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा

परिणीति के दिल्ली के कपूरथला वाले घर के वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में घर को लाइट से सजाया गया है। वीडियो में परिणीति चोपड़ा के घर का स्टाफ सगाई की तैयारी करते हुए दिखाई दे रहे थे। प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने परिणीति को बधाई दी। मधु ने परिणीति के लिए प्यार भरा मैसेज लिखा है। मधु ने परिणीति और राघव को नई शुरुआत के लिए बधाई दी।

परिणीति और राघव चड्ढा लंबे समय से एक- दूसरे को डेट कर रहे हैं। पिछले कुछ समय से दोनों साथ में नजर आते हैं। परिणीति और राघव ने अपने रिलेशनशिप को पब्लिक में एक्सेप्ट नहीं किया। पिछले दिनों परिणीति और राघव साथ में आईपीएल मैच देखने पहुंचे थे। इस दौरान फैंस परिणीति भाभी- परिणीति भाभी के नारे लगाते नजर आए थे। परिणीति और राघव का ये वीडियो जमकर वायरल हुआ था। परिणीति और राघव के परिवार एक- दूसरे को पहले से जानते हैं। दोनों परिवारों के बीच अच्छी बॉन्डिंग है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article