Entertainment News 06th May 2023: सिनेमाजगत के लिए आज का दिन काफी हलचल भरा रहा। प्रभास ने अपनी अपकमिंग फिल्म आदिपुरुष (Adipurush) के ट्रेलर रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। अदा शर्मा की फिल्म द केरल स्टोरी (The Kerala Story) को सिनेमाघरों में बंपर ओपनिंग मिली है। कार्तिक आर्यन ने अपनी मां के कैंसर के बारे में खुलकर बात की। अनुपमा में बड़े अच्छे लगते हैं फेम अमन माहेश्वरी की एंट्री होने वाली हैं। आइए बिना देर किए जानते हैं मनोरंजन जगत की बड़ी खबरों के बारे में।
अदा शर्मा की फिल्म द केरल स्टोरी को सिनेमाघरों में बंपर ओपनिंग मिली है। फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने फर्स्ट डे पर 7.5 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। फिल्म में केरला की लड़कियों के धर्म परिवर्तन और ISIS के आतंकी संगठन में भर्ती होने की कहानी को दिखाया गया है। इस फिल्म को लेकर जमकर विवाद हुआ था। विवाद की वजह से फिल्म का माहौल बन गया।
प्रभास और कृति सेनन की फिल्म आदिपुरुष के ट्रेलर का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे थे। प्रभास ने फिल्म के ट्रेलर के रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। आदिपुरुष का ट्रेलर 9 मई को ग्लोबली रिलीज किया जाएगा। फिल्म का ट्रेलर भारत समेत 70 देशों में लॉन्च किया जाएगा। इस फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। ओम राउत ने इस फिल्म का निर्देशन किया है। आदिपुरुष सिनेमाघरों में 16 जून 2023 को रिलीज होगी।
बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन ने पहली बार अपनी मां के कैंसर के बारे में बात की। एक्टर ने बताया कि जब मां को कैंसर हुआ था तो घर में कैसा माहौल था। एक्टर की मां अब बिल्कुल ठीक हैं। एक्टर ने इसके बारे में अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया है।
टीवी शो अनुपमा में मेकर्स धमाकेदार ट्विस्ट आने वाला है। अनुपमा में मेकर्स जल्द लीप लेकर आने वाले हैं जिसकी वजह से शो में कुछ नई एंट्रीज हो रही है। अनुपमा में बड़े अच्छे लगते हैं फेम अमन महेश्वरी की एंट्री होने वाली है। अमन महेश्वरी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर निगेटिव रोल में नजर आ सकते हैं। हालांकि अमन के किरदार को लेकर अभी कुछ भी खुलासा नहीं हुआ है।
क्या टीना दत्ता को डेट कर रहे हैं गौतम विग
गौतम विग और टीना दत्ता की डेटिंग की खबरें सुर्खियों में है। एक्टर ने अपने और टीना के रिश्ते पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि लोग कुछ भी कहते हैं। मैं बस अपने काम पर ध्यान दे रहा हूं। हम दोनों की मुलाकात बिग बॉस 16 में हुई थी। उन्होंने डेटिंग की खबरों को अफवाह बताया है।
