बॉलीवुड

Adipurush Trailer: प्रभास -कृति की फिल्म के ट्रेलर डेट का हुआ ऐलान, 70 देशों में होगा ग्रैंड लॉन्च

Adipurush Trailer: प्रभास और कृति सेनन की फिल्म आदिपुरुष के रिलीज होने का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं। प्रभास ने फिल्म के ट्रेलर रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। फिल्म को ओम राउत ने डायरेक्टर ने किया है। ये फिल्म 16 जून 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी

Image

adipurush trailer (credit pic: instagram)

Adipurush Trailer: आदिपुरुष को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त बज बना हुआ है। इस फिल्म में प्रभास (Prabhas), कृति सेनन (Kriti Sanon) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) लीड रोल में है। प्रभास और कृति की जोड़ी को बड़े पर्दे पर साथ में देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड है। इस फिल्म के ट्रेलर का रिलीज होने का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं। प्रभास ने दर्शकों की एक्साइटमेंट को कम करते हुए फिल्म के ट्रेलर के रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। प्रभास और कृति की फिल्म का ट्रेलर 9 मई को रिलीज किया जाएगा।

आदिपुरुष साल 2023 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। फिल्म का ट्रेलर सिर्फ भारत में ही नहीं यूएसए, कनाडा, मिडिल ईस्ट, सिंगापुर समेत अलग-अलग देशों में रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म को ओम राउत ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में भगवान राम और सीता की कहानी को दिखाया गया है।

प्रभास ने अनाउंस की आदिपुरुष की रिलीज डेट

फिल्म में प्रभास भगवान राम, कृति सेनन मां सीता और सैफ अली खान रावण की भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म के ट्रेलर को ग्लोबली रिलीज किया जाएगा। फिल्म को भारत ही नहीं बल्कि 70 देशों में एक साथ लॉन्च किया जाएगा। प्रभास की फिल्म को लेकर विवाद जा रही है। कभी रावण के पोस्टर को लेकर तो कभी हनुमान के पोस्टर पर भड़के लोग। इसके अलावा फिल्म के वीएफएक्स को लेकर भी जमकर बवाल मचा था।

हनुमान जयंती पर मेकर्स ने हनुमान का पोस्टर शेयर किया था। इस पोस्टर को देखने के बाद कई जगह पर शिकायत दर्ज हुई थी। मेकर्स ने सीता नवमी के मौके पर कृति सेनन का नया पोस्टर शेयर किया था। पोस्टर में सीता की सादगी ने जीता लोगों का दिल। ओम राउत की ये फिल्म शुरुआत से ही चर्चा में है। ये फिल्म 16 जून 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article