बॉलीवुड

Entertainment News: हॉलीवुड में डेब्यू करेंगे शाहिद कपूर, बेटी राहा के साथ स्पॉट हुईं आलिया भट्ट

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jun 4, 2023, 02:34 PM IST

Entertainment News 04th June 2023: मनोरंजन जगत के लिए आज का दिन काफी धमाकेदार रहा। आलिया भट्ट हाल ही में अपनी 7 महीने की बेटी राहा के साथ स्पॉट हुई है। क्या हॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं शाहिद कपूर। आइए दिन भर की 5 बड़ी खबरों के बारे में जानते हैं।

Image

entertainment news (credit pic: instagram)

Entertainment News 04th June 2023: एंटरटेनमेंट जगत के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहा। विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और सारा अली खान (Sara Ali Khan) की फिल्म जरा हटके जरा बचके (Zara Hatke Zara Bachke) को सिनेमाघरों में अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अपनी बेटी राहा के साथ हुईं स्पॉट। हॉलीवुड में डेब्यू करने पर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) ने रिएक्ट किया। गुम है किसी के प्यार फेम आयशा सिंह (Ayesha Singh) और ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) के झगड़े पर किशोरी शहाणे ने रिएक्ट किया। आइए दिन भर की बड़ी खबरों के बारे में जानते हैं।

विक्की कौशल और सारा अली खान की फिल्म जरा हटके जरा बचके बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस कर रही हैं। फिल्म ने दूसरे दिन 7.50 करोड़ का बिजनेस किया। दर्शकों को सारा -विक्की की रोम -कॉम मूवी अच्छी लग रही हैं। फिल्म को लक्ष्मण उतेकर ने निर्देशित किया है। फिल्म में सारा और विक्की की केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया। फिल्म इस वीकेंड तक 22 करोड़ का बिजनेस कर सकती हैं।

आलिया भट्ट लंबे समय बाद अपनी बेटी राहा के साथ स्पॉट हुईं। एक्ट्रेस बेटी राहा के साथ करीना कपूर के घर पहुंची थीं। एक्ट्रेस ने अपनी बेटी को सीने से लगाया हुआ था। एक्ट्रेस ने अपनी बेटी की प्राइवेसी का ख्याल रखते हुए चेहरे को हाथ से छिपाया था। एक्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैंस एक्ट्रेस के वीडियो पर लगातार रिएक्ट कर रहे हैं।

क्या हॉलीवुड में डेब्यू करेंगे शाहिद कपूर

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर पिछले 2 दशक से इंडस्ट्री में है। शाहिद की हाल ही में फिल्म फर्जी रिलीज हुई थी। फर्जी से एक्टर ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू किया है। शाहिद कपूर ने अपने हॉलीवुड डेब्यू पर कहा कि वो अभी कोई इंंटरनेशनल प्रोजेक्ट नहीं करना चाहते हैं। अगर उन्हें तमिल, तेलुगु और मलयालम में अच्छा प्रोजेक्ट मिलेगा तो जरूर करेंगे। शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर जल्द हॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं।

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम प्रिया ने जेनिफर पर दिया बड़ा बयान

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रीता रिपोर्टर का किरदार निभाने वाली प्रिया अहूजा ने कहा कि सेट पर जेनिफर मिस्त्री बंसीवाला ने कभी किसी के साथ कोई बदतमीजी नहीं की है। उनका सभी के साथ अच्छा व्यवहार था। वो हमेशा सेट पर टाइम से आती है और उनकी हर किसी से दोस्ती थी। आपको बता दें कि जेनिफर मिस्त्री ने शो के प्रोड्यूसर असित मोदी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। जेनिफर के आरोपों को असित ने बेबुनियाद बताया था।

गुम है किसी के प्यार में फेम आयशा सिंह और ऐश्वर्या शर्मा के बीच झगड़ा चल रहा है। दोनों ने एक- दूसरे को सोशल मीडिया से अनफॉलो कर दिया है और साथ की फोटो भी डिलीट कर दी है। दोनों के झगड़े पर शो में काकू का किरदार निभाने वाले किशोरी शहाण ने रिएक्शन दिया है। किशोरी का कहना है कि जरूरी नहीं है कि आप साथ आप काम कर रहे हो। तो दोस्त ही बने। ये उन दोनों का पर्सनल रीजन है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article