Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein: गुम है किसी के प्यार में फेम ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) और आयशा सिंह (Ayesha Singh) के बीच पिछले कुछ दिनों से कोल्ड वॉर छिड़ी हुई है। दोनों की दोस्ती में दरार आ गई है। दोनों को इस शो से घर-घर में पॉपुलैरिटी मिली है। आयशा और ऐश्वर्या ने एक- दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है। इतना ही नहीं दोनों ने एक- दूसरे के साथ अपनी सभी फोटो भी डिलीट कर दी है। दोनों लीड एक्ट्रेस के बीच चल रही हैं कोल्ड वॉर पर एक्ट्रेस किशोरी शहाणे ने रिएक्ट किया है।
किशोरी शहाणे ने कहा है कि जरूरी नहीं है कि आप साथ काम कर रहे हैं तो दोस्त ही बने। किशोरी ने कहा, मेरा मानना है कि अगर आपकी किसी ने नहीं बनती है तो आप उसे वैसा ही रहने दें। आपको इसे बर्बाद करने की जरूरत नहीं है। अगर मेरी किसी शख्स से नहीं बन रही हैं तो मैं उस शख्स से लडूं। सिर्फ इसलिए कि आप एक शो में काम कर रहे हैं जरूरी नहीं है कि आप साथ हो। उन्होंने कहा कि पिछले 2- 3 महीने से ऐश्वर्या और आयशा साथ नहीं है। लेकिन ठीक है ये उनका पर्सनल रिलेशन है। लेकिन उन दोनों से जैसे अपना 100 प्रतिशत दिया है वो काबिले तारीफ है।
क्या नील से भी है आयशा का छत्तीस का आंकड़ा
ये उनके प्रोफेशनलिज्म को दिखाता है। आपको ये समझना पड़ेगा कि आप यहां किस लिए हैं। काम सबसे पहले है और बाकी चीजें सब बाद में है।
आयशा सिंह और नील भट्ट के रिश्ते पर किशोरी ने कहा कि सभी लोग मेच्योर हैं। सब प्रोफेशनल एक्टर्स हैं और इंडस्ट्री में सबका दोस्त होना संभव नहीं है। जैसे की मैं सिर्फ अपने तक रहना पसंद करती हूं। मेरी अपनी चीजें हैं। एक साथ रहने के अलावा एक साथ काम पर ध्यान देना ज्यादा बेहतर है। तीनों ही बेहतरीन एक्टर्स हैं और शानदार काम किया है।
