Harshvardhan Rane Next Movie: अभिनेता हर्षवर्धन राणे की फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' इन दिनों सिनेमाघरों में छाई हुई है। सोनम बाजवा और हर्षवर्धन की प्रेम कहानी को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। अब खबर सामने आ रही है की एकता कपूर ने हर्षवर्धन राणे को अपनी फिल्म ऑफर की है। फिल्म निर्माता एकता कपूर को एक्टर राणे का परफॉर्मेंस काफी पसंद आया। जिस वजह से उन्होंने एक्टर को नई फिल्म ऑफर की है। यह एक गैंगस्टर ड्रामा मूवी होने वाली है। जिसके लिए हर्षवर्धन राणे को लीड कास्ट करने की बात चल रही है। आइए आपको फिल्म से जुड़ी अपडेट देते हैं।
एकता कपूर( Ekta Kapoor) अपनी अगली फिल्म पर काम कर रही है। जिसकी स्क्रिप्ट और कास्टिंग पर डिस्कशन चल रहा है। पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, एकता कपूर ने अपनी इस फिल्म के लिए हर्षवर्धन राणे को अप्रोच किया है। सूत्रों के अनुसार अभी एक्टर से फिल्म को लेकर बातें चल रही है। हालांकि एकता कपूर चाहती है कि इस मूवी में हर्षवर्धन ही काम करे। फैंस अबतक हर्षवर्धन राणे( Harshvardhan Rane) को रोमांटिक किरदार में देखते आए हैं, लेकिन अब एकता कपूर की फिल्म से उन्हें अलग पहचान मिल सकती है।
हालाँकि सब कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है , एक अंदरूनी सूत्र का कहना है कि राणे का किरदार कुछ ऐसा होगा , जिसमें एक गैंगस्टर की लाइफ के साथ-साथ उसके इमोशनल फेज को भी दिखाया जाएगा, जो एकता कपूर की ख़ास कहानी कहने की शैली से मेल खाता है। अगर यह प्रोजेक्ट सफल होता है, तो यह हर्षवर्धन राणे के करियर में एक महत्वपूर्ण पड़ाव साबित हो सकता है, क्योंकि इससे पहले उन्होंने ऐसा कोई रोल नहीं किया। अब देखना यह है कि एक्टर इस फिल्म के लिए क्या फैसला लेते हैं।
एक दीवाने की दीवानियत का कलेक्शन
सोनम बाजवा( Sonam Bajwa) और हर्षवर्धन राणे( Harshvardhan Rane) की फिल्म दर्शकों को पसंद आ रही है। फैंस को ये लव स्टोरी कनेक्ट कर रही है, फिल्म को रिलीज हुए तीन दिन हो गए हैं। इसने अभी तक 16.50 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। इस वीकेंड पर फिल्म की कमाई बढ़ सकती है।
