बॉलीवुड

Exclusive: जुनैद खान संग Ek Din करने से डर रही थीं Sai Pallavi? डायरेक्टर सुनील पांडे ने बताया सच

जुनैद खान जल्द ही 'एक दिन' मूवी में साउथ अदाकारा साई पल्लवी के साथ दिखाई देंगी। साई पल्लवी की यह पहली बॉलीवुड मूवी है। डायरेक्टर सुनील पांडे ने बताया है कि साई ने जुनैद के साथ मूवी क्यों साइन की?

Image

Ek Din Director Sunil Pandey on Junaid Khan Sai Pallavi Casting

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान के बेटे जुनैद खान जल्द ही फिल्म 'एक दिन' में दिखाई देंगे। इस मूवी से साउथ की फेमस एक्ट्रेस साई पल्लवी बॉलीवुड में कदम रख रही हैं। साई पल्लवी साउथ इंडस्ट्री में बड़ा नाम हैं, जिस कारण हर कोई हैरान है कि उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखने के लिए जुनैद खान के साथ फिल्म करना क्यों स्वीकार किया जबकि वो किसी भी फेमस एक्टर के साथ बॉलीवुड में एंट्री कर सकती थीं। 'एक दिन' के डायरेक्टर सुनील पांडे ने टाइम्स नाउ नवभारत के साथ एक्सक्लूसिव बात करते हुए बताया है कि साई ने इतना बड़ा फैसला क्यों लिया और ये उनके लिए कितना मुश्किल था? (ये भी पढ़ें: 'जूम मत करना...' Karisma Kapoor ने पैपराजी को हड़काया, वीडियो हुआ वायरल)

Sai Pallavi ने क्यों साइन की Junaid Khan की Ek Din?

Sai Pallavi ने क्यों साइन की Junaid Khan की Ek Din? (Image Source: Movie Poster)

Ek Din डायरेक्टर सुनील पांडे ने खोला Sai Pallavi की कास्टिंग का राज

आमिर खान के साथ सालों से जुड़े रहे डायरेक्टर सुनील पांडे भी 'एक दिन' के साथ डायरेक्शन की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। इससे पहले उन्होंने 'डेली बेली' से लेकर 'तारे जमीन तक' कई फिल्मों में असिस्टेंट का काम किया है। सुनील पांडे ने टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बात करते हुए बताया है कि साई पल्लवी को इस बात को फर्क नहीं पड़ता है कि उनके अपोजिट कितना बड़ा एक्टर है। अगर फिल्म की कहानी उन्हें पसंद आती है और मेकर्स में उन्हें ईमानदारी दिखती है तो वो मूवी जरूर करती हैं। (ये भी पढ़ें: 'धुरंधर 2' की सफलता के बाद 2027 में नेक्स्ट मूवी शुरू करेंगे Aditya Dhar, रेस में सबसे आगे Ranveer Singh)

सुनील पांडे के अनुसार, "मुझे तो कभी लगा भी नहीं था कि मेरी पहली फिल्म में साई पल्लवी दिखेंगी। आमिर सर ने जब साई को कॉल किया और स्क्रिप्ट सुनने के लिए उन्हें मुंबई बुलाया तो भी मुझे भरोसा नहीं हुआ। साई पल्लवी से जब मैं पहली बार मिला तो हमारे बीच अच्छा तालमेल बैठ गया। मैंने उन्हें अपनी स्क्रिप्ट सुनाई, जिसके बाद उन्हें समझ आया कि मैं क्या बनाना चाहता हूं? उन्हें मुझमें और आमिर सर में ईमानदारी नजर आई और उन्होंने हमारी मूवी साइन की। जुनैद और साई की जोड़ी को लोग अनयूजुअल बोल रहे हैं लेकिन मुझे लगता है कि इस मूवी के लिए ये दोनों परफेक्ट हैं, जिसका अंदाजा लोगों को मूवी देखने के बाद लग जाएगा। साई हमारे साथ इसलिए जुड़ीं क्योंकि हम अपने काम के प्रति ईमानदार थे और जुनैद भी अपने काम के प्रति वही ईमानदारी बरतते हैं।"

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article