Aditya Dhar's Next Start in 2027: आदित्य धर इंडस्ट्री के टॉप डायरेक्टर्स में एक हैं। 'धुरंधर' और 'धुरंधर: द रिवेंज' (Dhurandhar: The Revenge) की सफलता के बाद से ही आदित्य धर के साथ हर कोई काम करने के लिए बेताब है। खास बात यह है कि आदित्य धर ने अब अपनी नई फिल्म पर काम करना शुरू कर दिया है। हर इंसान यह जानने के लिए बेताब है कि आदित्य धर की नेक्स्ट मूवी में किस एक्टर को कास्ट किया जाएगा। यह भी सुनने में आ रहा है कि आदित्य धर (Aditya Dhar) की इस मूवी के लिए रेस में सबसे आगे रणवीर सिंह (Ranveer Singh) का ही नाम है।
आदित्य धर 2027 में शुरू करेंगे नई फिल्म
पिंकविला से जुड़े सूत्र ने जानकारी देते बताया है कि आदित्य धर अब फ्रेश आईडिया पर काम कर रहे हैं। यह फिल्म साल 2027 में मार्च के महीने में शुरू की जाएगी। आदित्य धर इस समय दिन-रात उसी आईडिया पर काम कर रहे हैं। वह इस कॉन्सेप्ट को लेकर काफी उत्साहित हैं। उनकी प्लानिंग मार्च 2027 तक फिल्म शुरू करने की है। (इसे भी पढ़ें: Dhanush के साथ होगी संजय लीला भंसाली की नेक्स्ट मूवी, पौराणिक जंगल ड्रामा पर होगी बेस्ड)

Ranveer Singh
हालांकि यह फाइनल नहीं हुआ है कि रणवीर सिंह की इस मूवी के लिए फाइनल होंगे। 'धुरंधर 2' की सफलता के बाद आदित्य धर के मन में सबसे पहला नाम रणवीर सिंह की है। हालांकि स्क्रिप्ट फाइनल होने के बाद यह तय किया जाएगा कि रणवीर सिंह इसका हिस्सा होंगे या नहीं? मेकर्स की ओर से अभी तक इस बारे में कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है। (इसे भी पढ़ें: 'भूत बंगला' बनी Wamiqa Gabbi के करियर की पहली 100 करोड़ी फिल्म, पोस्ट शेयर बोलीं 'यह तो शुरुआत...')
धुरंधर 2 ने मेकर्स को किया मालामाल
आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने घरेलू के साथ-साथ दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन किया है। यह मूवी वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1780 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है। इस मूवी में रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, आर माधवन, सारा अर्जुन, राकेश बेदी और अर्जुन रामपाल सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।
