बॉलीवुड

Shah Rukh Khan की 'किंग' से Ed Sheeran करेंगे बॉलीवुड में सिंगिंग डेब्यू !! फैन्स भी हैं बेकरार

Ed Sheeran Record Hindi Song for SRK's King: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की 'किंग' का इंतजार कर रहे फैन्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। हालिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि शाहरुख खान की 'किंग' में हॉलीवुड के फेमस सिंगर एड शीरन एक हिंदी गाना गाते दिखाई देंगे।

Image

Ed Sheeran and Shah Rukh Khan

Ed Sheeran Record Hindi Song for SRK's King: बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने अपनी नई फिल्म 'किंग' की शूटिंग शुरू कर दी है। इस मूवी को लेकर अब बीते कई दिनों से लगातार नए-नए अपडेट्स सामने आ रहे हैं। हालिया रिपोर्ट्स में बताया गया था कि शाहरुख खान आने वाले दिनों लगभग 200 स्टंटमैन के साथ एक जेल सीक्वेंस शूट करेंगे। इस सीक्वेंस को शूट करने के लिए 'किंग' के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने 3 इंटरनेशनल एक्सपर्ट्स को भी हायर किया है। ताजा रिपोर्ट्स जो सामने आ रही हैं उनके मुताबिक हॉलीवुड के जाने-माने पॉप सिंगर एड शीरन अब शाहरुख खान की 'किंग' में हिंदी गाना गाते नजर आएंगे।

शाहरुख खान की 'किंग' ने होगा एड शीरन का गाना

एड शीरन ने भी कन्फर्म कर दिया है कि वो बॉलीवुड में अपना सिंगिंग डेब्यू करने जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पॉप सिंगर ने खुलासा करते हुए बताया है कि वह शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' के लिए एक हिंदी गाने में अपनी आवाज देंगे। फैन्स भी अब शाहरुख खान को एड शीरन के गाने पर थिरकते हुए देखने के लिए बेताब हैं।

हाल ही में एड शीरन ने बॉलीवुड के लोकप्रिय सिंगर अरिजीत सिंह के साथ मिलकर 'सैफायर' गाना गाया है, जो इस समय लोगों के बीच छाया हुआ है। इस ट्रैक में अरिजीत सिंह ने भी अपनी आवाज दी है। शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' की बात करें तो इसका निर्देशन सिद्धार्थ आनंद करने जा रहे हैं। फिल्म में दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, जयदीप अहलावत, अरशद वारसी और शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान भी दिखाई देंगी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article