बॉलीवुड

Dunki Movie Twitter Review: 'बड़े नाम छोटे दर्शन' निकली Shah Rukh Khan की फिल्म, दर्शकों ने पूछा 'कहानी कहां है'...

Dunki Twitter Review- Shah Rukh Khan, Taapsee Pannu, Vicky Kaushal, Dunki Movie Public Review and reaction: आज शाहरुख खान स्टारर फिल्म डंकी सिनेमाघर में रिलीज हो गई है। ऐसे में फिल्म का पहला शो देखने के बाद दर्शक अपने रिव्यू ट्विटर पर दे रहे हैं।

Image

Dunki Twitter Review

Dunki Movie Twitter Review: शाहरुख खान और तापसी पन्नू स्टारर फिल्म डंकी आज 21 दिसंबर सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। ऐसे में फैंस के बीच काफी क्रेज देखने को मिल रहा है, तभी रात से थिएटर के बाहर लम्बी लाइन लगी हुई है। इसी के साथ बीती रात शाहरुख के घर के बाहर आतिशबाजी कर फिल्म को सेलिब्रेट किया। अब फिल्म का फर्स्ट शो देखने के बाद लोगों एक रिएक्शन सोशल मीडिया पर आ रहे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए आखिर लोगों का क्या कहना है।

Watch Dunki Movie Review Live Updates Here

राजकुमार हिरानी (Rajkumar Hirani) द्वारा डायरेक्टेड फिल्म 'डंकी' (Dunki) रिलीज होते ही बड़े परदे पर छा गई है। इसी के साथ लोगों ने अपने रिएक्शन देते कहा की फिल्म बहुत अच्छी है। वहीं किसी ने फिल्म को बेहत बेकार बताया। एक यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) को स्टैंडिंग ओवेशन। आपने अब की सबसे बढ़िया परफॉरमेंस दी है। वहीं दूसरा यूजर तारीफ करते हुए लिखता है कि उन्होंने कहा, "3 इडियट्स से बेहतर" बहुत अच्छा कहा, अब यह सिनेमा है। डंकी वास्तव में बॉलीवुड का गेम चेंजर है! यह एक बस एक मास्टरपीस इसे जरूर देखें।

वहीं कई यूजर ऐसे भी हैं जिन्हे फिल्म बिलकुल भी पसंद नहीं आई। एक यूजर ने लिख डाला कि फिल्म डंकी ने निराश किया, बड़ी कास्ट और बज होने के बावजूद भी फिल्म अच्छी नहीं है। वहीं दूसरा यूजर लिखता है कि शाहरुख खान का पंजाबी बोली बहुत बेकार साथ ही कहानी भी कुछ खास नहीं है। फिल्म को अब तक ठीक ठाक रिव्यु मिल रहे हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article