बॉलीवुड

Dunki Review: विक्की कौशल के आगे फीके पड़े शाहरुख खान, लूट ले गए सारी मलाई

Shah Rukh Khan's Dunki Review: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की नई फिल्म 'डंकी' (Dunki) को काफी अच्छा बताया जा रहा है। ऑडियंस ने फिल्म देखने के बाद कहा कि विक्की कौशल ने अपनी अदाकारी से सभी का दिल जीत लिया है। वहीं दूसरी ओर शाहरुख खान थोड़े फीके रहे हैं।

Image

Shah Rukh Khan and Vicky Kaushal

Dunki Review: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की नई फिल्म 'डंकी' (Dunki) आज यानी 21 दिसंबर के दिन रिलीज हो गई है। फिल्म क्रिटिक्स और ऑडियंस की ओर से 'डंकी' को मिले-जुले रिव्यू मिल रहे हैं। एक तरफ लोगों ने शाहरुख खान स्टारर को 'मास्टरपीस' बताया है, दूसरी ओर फैन्स को फिल्म देखने के बाद निराशा भी हुई है। जिन लोगों ने फिल्म 'डंकी' देख ली हैं, उनके मुताबिक विक्की कौशल (Vicky Kaushal) के आगे शाहरुख खान की एक्टिंग फीकी रही है। हरकोई विक्की कौशल की अदाकरारी की तारीफ कर रहा है। कई लोगों का मानना है कि विक्की कौशल ने शाहरुख खान स्टारर की इज्जत बचा ली है।

ऑडियंस के मुताबिक 'डंकी' में शाहरुख खान की एक्टिंग देख लोग निराश हुए हैं जबकि विक्की कौशल ने सारी लाइमलाइट लूट ली है। इस फिल्म में भले ही विक्की कौशल का बहुत बड़ा रोल नहीं है लेकिन उन्होंने अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया है। लोगों ने यहां तक कहा कि 'डंकी' के लिए विक्की कौशल को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिलना चाहिए।

राजकुमार हिरानी ने शाहरुख खान और विक्की कौशल की फिल्म 'डंकी' का निर्देशन किया है। फिल्म में विक्रम कोचर और बोमन ईरानी भी अहम भूमिकाओं में मौजूद हैं। 'डंकी' की एडवांस बुकिंग देखने के बाद ट्रेड एक्सपर्ट्स उम्मीद कर रहे हैं कि शाहरुख खान स्टार पहले दिन 30 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस करने में सफल रहेगी। अगर आप ने यह फिल्म देख ली है? कमेंट्स के जरिए जरूर बताएं कि ये आपको कैसी लगी?

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article