Drishyam 2, Day 1 Box Office Collection : मोस्ट अवेटेड फिल्म 'दृश्यम 2' सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। अजय देवगन की ये साल 2015 में आई सुपरहिट फिल्म 'दृश्यम' का सीक्वल है जो कि अब रिलीज किया जा चुका है। एडवांस बुकिंग पहले से इशारा कर रहे थे कि ये ओपनिंग डे पर जबरदस्त धमाका कर सकती है और हुआ भी ऐसा ही। 7 साल बाद भी दृश्यम 2 ने पहले ही दिन साबित कर दिया कि लोगों के दिलों में विजय सालगांवकर के लिए दीवानगी कम नहीं हुई है। फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन देख अजय देवगन की बल्ले-बल्ले हो गई है।
अजय देवगन की थ्रिलर ड्रामा फिल्म दृश्यम 2 को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। बताया जा रहा है कि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर ओपनिंग की है। पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर दृश्यम 2 ने लगभग 14 - 15 करोड़ रुपए की कमाई की है। इसी के साथ दृश्यम 2 इस साल की हिंदी फिल्मों के बीच दूसरी सबसे बड़ी ओपनर बन चुकी है। दृश्यम 2 फिल्म ने ब्रह्मास्त्र के ओपनिंग कलेक्शन को टांके की टक्कर दी है। थ्रिलर जोनर की फिल्म के लिए यह एक शानदार रिजल्ट है।
दृश्यम 2 की रफ्तार को देखते हुए दूसरे दिन भी शानदार कलेक्शन की उम्मीद की जा रही है। ट्रेड एनालिस्ट के मुताबिक दृश्यम 2 अपने दूसरे दिन 20 करोड़ का कारोबार कर सकती है। अजय देवगन की फिल्म का मुंबई सर्किट में बेहतरीन प्रदर्शन रहा है जबकि अन्य सर्किट में भी इसने शानदार रिस्पांस पाया है। नॉन हॉलिडे पर रिलीज हुई दृश्यम 2 के बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन के आंकड़े वाकई में काफी मजबूत रहे हैं। फिल्म की ओपनिंग और ट्रेंड से संकेत मिलता है कि यह विदेशों में अपने ओपरसीज में 5 मिलियन डॉलर से अधिक का कारोबार कर सकती है।
अभिषेक पाठक ने 'दृश्यम 2' का निर्देशन किया है। ये फिल्म 'दृश्यम' का दूसरा पार्ट है, जो लगभग 7 सालों के बाद रिलीज हुआ है। फिल्म में अजय देवगन के अलावा अक्षय खन्ना, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव, निशिकांत कामत, श्रिया सरन और तब्बू भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का पहला पार्ट बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुआ था। वहीं अब निर्माताओं को 'दृश्यम 2' के पहले दिन के कलेक्शन का इंतजार है।
