Drishyam 2 BO Collection Day 10: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgn) और साउथ की जानी-मानी एक्ट्रेस श्रिया सरन (Shriya Saran) की फिल्म 'दृश्यम 2' (Drishyam 2) की कमाई बॉक्स ऑफिस पर थमने का नाम नहीं ले रही है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1 हफ्ते के अंदर ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार लिया था। फिल्म में तब्बू (Tabu) और अक्षय खन्ना (Akshay Khanna) भी अहम भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 10 दिन पूरे हो गए हैं। इन 10 दिनों के अंदर फिल्म ने 143 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। आइए फिल्म के 10वें दिन के कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।
10वें भी बॉक्स ऑफिस पर चला 'दृश्यम 2' का जादू
बॉलीवुड अभिनय अजय देवगन की 'दृश्यम 2' ने बॉक्स ऑफिस धांसू कमाई की है। फिल्म ने दूसरे वीकेंड के शुक्रवार के दिन 7.87 का कोरबार किया था। फिल्म ने शनिवार को यानी 9वें दिन 14.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं अब अजय देवगन की 'दृश्यम 2' ने रविवार के दिन 17.32 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक 143.90 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। आने वाले दो दिनों के अंदर ये फिल्म 150 करोड़ के क्लब में एंट्री ले लेगी। फिल्म को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।
अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी 'दृश्यम 2' में सभी कलाकारों की एक्टिंग की दर्शकों ने जमकर तारीफ की है। ट्रेड रिपोर्ट्स का मानना है कि अजय देवगन की 'दृश्यम 2' 200 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में सफल हो सकती है। वैसे अगर आपने 'दृश्यम 2' देख ली है और ये आपको कैसी लगी? इस बारे में कमेंट के जरिए अपनी राय जरुर दें।
