बॉलीवुड

Drishyam 2 के बाद अब इस साउथ रीमेक पर काम कर रहे अजय देवगन, सोशल मीडिया पर दिया हिंट!

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Nov 21, 2022, 08:29 AM IST

Ajay Devgn Upcoming Film Bholaa: बॉलीवुड स्टार अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 2 ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। तीन दिनों के भीतर ही फिल्म ने 60 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है। अब अजय की एक और हिन्दी रीमेक फिल्म ‘भोला’ को लेकर हाइप बढ़ गई है। अजय देवगन ने फैंस के नाम एक वीडियो शेयर की है।

Image

Ajay Devgn upcoming film Bholaa

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 2 ने किया धमाका।
  • फिल्म दृश्यम 2 बॉक्स ऑफिस पर दमदार प्रदर्शन कर रही है।
  • अब अजय देवगन की साउथ रीमेक ‘भोला’ को लेकर हाइप बढ़ गई है।

Drishyam 2; Ajay Devgn Upcoming film Bholaa: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन ने अपनी फिल्म दृश्यम 2 (Drishyam 2) से इस समय सिनेमाघरों पर धूम मचा रखी है। सिर्फ तीन दिनों के भीतर ही दृश्यम 2 ने कुल 63 करोड़ ने अधिक की कमाई (Drishyam 2 Box Office Collection) कर ली है। जिसके साथ ही यह तय है कि अजय की यह फिल्म सुपरहिट होने वाली है। हालांकि अब अजय ने दर्शकों को एक और तोहफा देने का फैसला किया है। वह एक और साउथ फिल्म के हिंदी रीमेक के साथ सिनेमाघरों में लौटने वाले हैं। अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म ‘भोला’ (Bholaa) की शूटिंग पहले ही पूरी हो चुकी है, अब जल्द ही फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा होने वाली है।

तब्बू और अजय की जोड़ी फिर मचाएगी कमाल

दृश्यम और इसके सीक्वल में अजय देवगन और तब्बू ने साथ मिलकर अपनी दमदार एक्टिंग से फैंस का दिल जीत लिया है। अब एक बाद फिर यह जोड़ी बड़े पर्दे पर आपको नजर आने वाली है। अजय और तब्बू की फिल्म ‘भोला’ की शूटिंग इसी साल अगस्त के महीने में पूरी हुई है। जिसके बाद अब अजय देवगन ने इस फिल्म का एक छोटा सा वीडियो शेयर किया है। अब यह भी लगभग साफ हो गया है कि ‘भोला’ का टीजर भी जल्द ही रिलीज कर दिया जाएगा और उम्मीद है कि फिल्म साल 2023 की शुरुआत में ही बड़े पर्दे पर रिलीज की जाएगी।

25 नवंबर को रिलीज होगा टीजर?

अजय देवगन ने फिल्म भोला का कुछ सेकंड का वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, ‘तैयारी’। जिसके बाद से ही फैंस यह अनुमान लगा रहे हैं कि फिल्म भेड़िया के साथ ही भोला का टीजर भी रिलीज होने वाला है। वही ट्रेलर भी उसके कुछ समय बाद जारी हो जाएगा।

बता दें कि दृश्यम की तरह ही अजय देवगन की यह फिल्म भी एक साउथ रीमेक है। भोला, तमिल फिल्म कैथी का हिंदी रीमेक होने वाली है। यह एक थ्रिलर फिल्म होनी वाली है, जो दर्शकों को कुर्सियों की पेटी पर बांधकर रखेगी।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article