Ranveer Singh's 'Cirkus' Trailer: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने बहुत कम समय में दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई है। अभिनेता की लास्ट रिलीज 'जयेशभाई जोरदार' भले ही ऑडियंस को इम्प्रेस करने में नाकाम रहीं लेकिन उनकी अपकमिंग फिल्म 'सर्कस' (Cirkus) का दर्शकों को बेताबी से इंतजार है। फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई हैं और मेकर्स इस समय 'सर्कस' के ट्रेलर पर काम कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म के ट्रेलर को लॉन्च करने के लिए निर्मताओं ने बड़ी प्लानिंग की है। इस फिल्म में रणवीर सिंह को पहले बार बड़े परदे डबल रोल में देखा जाएगा।
बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनकर तैयार हुई फिल्म 'सर्कस' का ट्रेलर 1 से 3 दिसंबर के बीच कभी भी रिलीज किया जा सकता है। मेकर्स फिल्म के ट्रेलर को ग्रैंड तरीके से लॉन्च करना चाहते हैं। रोहित शेट्टी की सभी फिल्मों की तरह ट्रेलर लॉन्च के बाद दो बड़े गाने भी लॉन्च होंगे। फिल्म इसी साल 23 दिसंबर के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को सुपरहिट बनाने के लिए रोहित शेट्टी ने एक तगड़ी प्लानिंग भी की है। पोर्टल से जुड़े सूत्र के अनुसार फिल्म के रिलीज होने तक हर दिन सभी मल्टीप्लेक्स में ट्रेलर दिखाया जाएगा। यह रोहित का मास्टरस्ट्रोक है और रणवीर भी मार्केटिंग स्ट्रेटेजी से काफी प्रभावित हुए हैं।
रणवीर सिंह और रोहित शीटी 'सर्कस' से पहले 'सिम्बा' और 'सूर्यवंशी' जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। रणवीर सिंह पहली बार 'सर्कस' में जैकलीन फर्नांडीज और पूजा हेगड़े के साथ ऑनस्क्रीन रोमांस करते दिखाई देंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में अजय देवगन और दीपिका पादुकोण का स्पेशल अपीयरेंस भी है। इस फिल्म के अलावा रणवीर सिंह के पास करण जौहर की 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' भी है, जिसमें उन्हें आलिया भट्ट के साथ एक बार बड़े परदे पर देखा जाएगा।
